
इंदौर में बिका 149 रुपये लीटर पेट्रोल, वायरल हो गया वीडियो, प्रशासन को देनी पड़ी सफाई
AajTak
Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.
इंदौर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां पेट्रोल की कीमत सुनकर लोग दंग रह गए. सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने हड़कंप मचा दिया है. दावा किया जा रहा है कि लोहा मंडी इलाके के एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल 149 रुपये प्रति लीटर बेचा जा रहा है. क्या है इस वायरल वीडियो की सच्चाई?
दरअसल, इंदौर में सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि पेट्रोल पंप पर लोगों की भारी भीड़ लगी हुई है. दावा किया गया कि यहां पेट्रोल 149 रुपये लीटर मिल रहा है, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी जैसे हालात बन गए. लेकिन जब इस वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए मौके पर पड़ताल की गई, तो तस्वीर कुछ और ही निकली.
पेट्रोल पंप के मैनेजर ने खुद सामने आकर बताया कि वीडियो उनके ही पंप का है, लेकिन उसमें दिखाई जा रही जानकारी पूरी तरह से सही नहीं है. देखें VIDEO:-
मैनेजर सागर बैरागी के मुताबिक, पंप पर सामान्य पेट्रोल और XP95 पेट्रोल खत्म हो चुका था. ऐसे में ग्राहकों की मांग को देखते हुए प्रीमियम क्वालिटी का XP100 पेट्रोल बेचा जा रहा है, जिसकी कीमत 149 रुपये प्रति लीटर है.
उन्होंने यह भी साफ किया कि हर ग्राहक को पहले ही बताया जा रहा है कि यह साधारण पेट्रोल नहीं, बल्कि हाई-परफॉर्मेंस प्रीमियम पेट्रोल है, जिसे आमतौर पर स्पोर्ट्स बाइक और लग्जरी कारों में इस्तेमाल किया जाता है. यानी वायरल वीडियो में दिखाई गई हकीकत अधूरी थी, जिसने लोगों में भ्रम और सनसनी फैला दी.
यह भी पढ़ें: इंदौर में आधी रात को पैनिक... किल्लत के डर से लोगों ने फुल करा लीं गाड़ियों की टंकियां

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.








