
'क्या वह मुझपर हुक्म चलाएगा?', याचिकाकर्ता के पिता ने CJI के भाई को किया फोन, भड़के सूर्यकांत
AajTak
सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.
भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने एक मामले की सुनवाई के दौरान उस समय कड़ी नाराजगी जताई, जब एक याचिकाकर्ता के पिता की ओर से उनके भाई को फोन कर अदालत के आदेश पर आपत्ति जताने की बात सामने आई. यह मामला निखिल कुमार पुनिया से जुड़ा है, जो हरियाणा के जाट पुनिया समुदाय में पैदा हुए थे. उन्होंने उत्तर प्रदेश के सुभारती मेडिकल कॉलेज में बौद्ध धर्म अपनाने के बाद अल्पसंख्यक आरक्षण की मांग की थी.
28 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका को 'एक नए तरह का धोखा' बताते हुए, याचिकाकर्ता के अल्पसंख्यक प्रमाण पत्रों की जांच का निर्देश दिया था. बुधवार को CJI इस 'चौंकाने वाली' घटना का जिक्र करते हुए बेहद नाराज हो गए और कहा, 'ऐसा करने की हिम्मत किसी में नहीं होती. और आपको लगता है कि मैं इस वजह से केस किसी और को सौंप दूंगा? मैं पिछले 23 सालों से ऐसे लोगों से निपटता आ रहा हूं.'
उन्होंने आगे कहा, 'अब आप हमें बताइए कि हम आपके मुवक्किल के पिता के खिलाफ आपराधिक अवमानना की कार्रवाई क्यों न शुरू करें? उन्होंने (पिता ने) जो किया है, क्या मैं उसे खुली अदालत में बताऊं?'
'उन्होंने मेरे भाई को फोन किया और पूछा कि भारत के मुख्य न्यायाधीश ने यह आदेश कैसे पारित कर दिया. क्या वह मुझे हुक्म देंगे?'
क्या बोले CJI सूर्यकांत? इस रवैये की कड़ी आलोचना करते हुए CJI ने वकील से कहा, 'आप इसकी (इस रवैये की) पुष्टि करें. एक वकील के तौर पर, आपको सबसे पहले इस केस से पीछे हटने पर विचार करना चाहिए. यह सरासर गलत है. भले ही वह भारत से बाहर हों, मुझे पता है कि ऐसे लोगों से कैसे निपटना है.' इस पर वकील ने माफी मांगी. उन्होंने कहा, 'मुझे बहुत अफसोस है, सर, लेकिन मुझे इस सब के बारे में कोई जानकारी नहीं थी.'
सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई अगले हफ्ते तक के लिए टाल दी. अदालत ने पाया कि हरियाणा सरकार ने अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र जारी करने के दिशानिर्देशों के संबंध में कोई अनुपालन रिपोर्ट (Compliance Report) दाखिल नहीं की थी. इन दिशानिर्देशों में यह भी शामिल है कि क्या सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार बौद्ध धर्म अपनाने का दावा करके अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








