
₹500 तक फ्री गैस, सिक्योरिटी फीस भी माफ... PNG को लेकर सरकार का बड़ा ऐलान
AajTak
पीएनजी कनेक्शन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं. इसी के तहत तेल कंपनियों ने सिक्योरिटी फीस माफ करने और 500 रुपये तक के गैस फ्री करने का ऐलान किया है.
वेस्ट एशिया में तनाव पर अपडेट देते हुए सरकार की ओर से एक बड़ा ऐलान किया गया है. पेट्रोलियम संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि भारत सरकार PNG के विस्तार पर काम कर रही है और PNG कनेक्शन को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए गए हैं. इसी के मद्देनजर तेल कंपनियों ने पीएनजी सप्लाई के लिए सिक्योरिटी फीस तक माफ कर दी है.
उन्होंने आगे बताया कि दिल्ली में सड़क बहाली शुल्क माफ करने का भी आदेश जारी कर दिया गया है. पाइपलाइनें 24 घंटे, दिन-रात बिछाई जा सकती हैं. साथ ही एक और बड़ा ऐलान किया गया है. सुजाता शर्मा ने कहा कि कंपनियों ने नए पीएनजी कनेक्शन के लिए 500 रुपये तक की मुफ्त गैस और सिक्योरिटी फीस माफ करने का ऐलान किया गया है. यह कदम पीएनजी कनेक्शन की संख्या में तेजी से इजाफा कर सकता है.
नए गैस कनेक्शन पर 500 रुपये तक फ्री गैस और सिक्योरिटी चार्ज में राहत 31 मार्च तक नया कनेक्शन लेने वाले कस्टमर्स को दिया जाएगा.
LPG की पर्याप्त सप्लाई उन्होंने आगे जानकारी देते हुए कहा कि घरेलू LPG की सप्लाई में कोई कमी नहीं है. कालाबाजारी पर भी लगाम लगाई जा रही है, जिसके तहत कई राज्यों में 24 मार्च को 2700 छापे मारे गए और 2000 सिलेंडर जब्त किए गए. उन्होंने कहा कि अफवाहों पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है. एलपीजी की सप्लाई पर्याप्त है. पेट्रोल डीजल को लेकर उन्होंने कहा कि रिफाइनरियां अपनी पूरी क्षमता पर काम कर रही हैं. भारत के पास कुल 26 करोड़ टन रिफाइनिंग क्षमता है.
पीएनजी कनेक्शन के लिए नोटिफिकेशन दिल्ली सरकार ने PNG के काम के लिए 24x7 काम करने की अनुमति दे दी है. हमने कल PNG कनेक्शन के विस्तार के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया था. आवेदन शुल्क और समय-सीमा को सुव्यवस्थित किया गया है. आगे जानकारी देते हुए मीडिया ब्रीफिंग में उन्होंने बताया कि पिछले 25 दिनों में, 2.5 लाख नए PNG कनेक्शन जारी किए गए हैं.
कल LPG रिफिल के लिए कम से कम 92% बुकिंग ऑनलाइन की गई थी. अभी भी रोज़ाना ज़्यादा बुकिंग मिल रही हैं. 26 राज्यों को 22 लाख टन कमर्शियल LPG आवंटित की गई है और कल 30,000 5 किलो के LPG सिलेंडर बांटे गए.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









