
Yoga DAY 2025: योग करते हुए ये ना करें 3 गलतियां, सेहत के लिए पड़ सकती हैं भारी
AajTak
योग शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है लेकिन कई बार योग करते हुए लोग ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जो शरीर को फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकती हैं. इस योग दिवस पर हम आपको उन्हीं गलतियों के बारे में बता रहे हैं.
योग सेहत है, योग शक्ति है, योग मानव शरीर के लिए एक वरदान है. योग से आप ना केवल स्वस्थ रह सकते हैं बल्कि कई बीमारियों से बच सकते हैं और अपनी मेंटल हेल्थ ठीक कर रख सकते हैं. हर कोई अपने रूटीन में इसे शामिल करना चाहता है लेकिन कोई भी व्यक्ति शुरुआत में इसमें पारंगत नहीं बन सकता है, इसके लिए रोजाना प्रैक्टिस की जरूरत होती है और उस प्रैक्टिस का एक हिस्सा गलतियों से सीखना भी है. इस योग दिवस पर हम आपको कुछ ऐसी छोटी गलतियां बता रहे हैं जिन्हें लोग अक्सर योग की शुरुआत में करते हैं.
क्यों योग है जरूरी
योग से इंसान के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों को ही कई तरह के फायदे मिलते हैं. यह शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है. यह वजन घटाने, लचीलापन बनाने, एनर्जेटिक रखने, संतुलन बनाने और आपके बॉडी पोश्चर में भी सुधार करता है. योग से शरीर में स्ट्रेंथ और सक्रियता भी बढ़ती है.
केवल शरीर ही नहीं इसके मानसिक स्वास्थ्य को होने वाले लाभ भी कई हैं. रोजाना योग और ध्यान तनाव और चिंता को कम करता है, मूड को बेहतर बनाता है और दिमागी सुकून पहुंचाता है. यह क्लैरिटी और कॉन्सन्ट्रेशन को भी बढ़ावा देता है. योग नींद की गुणवत्ता में भी सुधार कर सकता है, पाचन को बेहतर बना सकता है और ओवरऑल हेल्थ को बेहतर बना सकता है.
1. अपनी सांस रोकना
योग में लोग सबसे बड़ी गलती अपनी सांस रोकना है. शुरुआत में अक्सर जब लोग सही मुद्रा बनाने, ध्यान केंद्रित करने या संतुलन बनाने की कोशिश कर रहे होते हैं तो वो उस दौरान भी अपनी सांस रोक लेते हैं. सांस रोकना ऊर्जा के प्रवाह को रोकता है और तनाव पैदा करता है जो योग अभ्यास के बिल्कुल उलट है. सांस रोकना या छोड़ना तकनीकें हैं जो यो आसानों के कुछ खास पलों में होती हैं.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











