
Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
AajTak
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.
इस साल चैत्र नवरात्र की शुरुआत गुरुवार, 19 मार्च से हो रही है. मां दुर्गा को समर्पित यह महापर्व पूरे नौ दिनों तक धूमधाम से मनाया जाएगा. फिर 27 मार्च को महानवमी पर कन्या पूजन के साथ नवरात्र समाप्त हो जाएंगे. नवरात्र के पावन दिनों में देवी मां एक खास वाहन पर सवार होकर आती हैं, जो वार के हिसाब से तय होता है. चूंकि इस बार देवी मां गुरुवार के दिन पधार रही हैं. इसलिए उनका वाहन डोली या पालकी माना जा रहा है. आइए जानते हैं कि देवी का डोली या पालकी में आना क्या संकेत देता है.
शशिसूर्ये गजारूढ़ा शनिभौमे तुरंगमे। गुरौ शुक्रे चदोलायां बुधे नौका प्रकीर्त्तिता।।
नवरात्र में देवी जिस वाहन पर सवार होकर आती हैं, उससे सालभर होने वाली घटनाओं का अंदाजा लगाया जाता है. देवी के कुछ वाहन शुभ तो कुछ अशुभ संकेत देते हैं. ऊपर लिखे श्लोक के अनुसार, देवी जब सोमवार या रविवार को पधारती हैं तो उनका वाहन हाथी होता है. शनिवार और मंगलवार को देवी घोड़े पर सवार होकर आती हैं. गुरुवार-शुक्रवार देवी डोली या पालकी में आती हैं और बुधवार को उनका वाहन नाव या नौका होती है.
पालकी में सवार होकर आ रहीं देवी मां इस साल चैत्र नवरात्र में देवी पालकी में सवार होकर आ रही हैं. देवी पुराण के अनुसार, जब माता पालकी या डोली में बैठकर आती हैं, तब देश-दुनिया में महामारी-बीमारी फैलने की आशंका रहती है. इसे व्यापार या अर्थव्यवस्था के लिहाज से भी शुभ नहीं माना जाता है. कहते हैं कि देवी की पालकी आर्थिक मोर्चे पर नुकसान का संकेत देती है.
बुधशुक्र दिने यदि सा विजया गजवाहन गा शुभ वृष्टिकरा।
हाथी पर सवार होकर लौटेंगी देवी मां देवी मां के आगमन की तरह उनके प्रस्थान का वाहन भी सुनिश्चित किया गया है. ऊपर लिखे श्लोक के मुताबिक जब मां बुधवार या शुक्रवार के दिन प्रस्थान करती हैं तो उनका वाहन हाथी होता है. इस बार देवी शुक्रवार को प्रस्थान करेंगी, इसलिए उनका वाहन हाथी ही होगा. देवी पुराण के अनुसार, जब देवी मां हाथी पर सवार होकर प्रस्थान करती हैं तो यह भारी बारिश का संकेत देता है. हालांकि देवी का गजवाहन शक्ति, समृद्धि और कृषि के लिए अनुकूल प्रतीक माना जाता है.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











