
भारत में लॉन्च हुई Oura Ring 4, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, भारतीय दुनिया में सबसे कम सोते हैं
AajTak
पॉपुलर स्मार्ट रिंग ब्रांड Oura ने अपनी Oura Smart Ring 4 भारत में लॉन्च कर दी है. इसके साथ ही कंपनी ने एक रिपोर्ट जारी की है जिसमें बताया गया है कि भारत में लोग सबसे कम सोते हैं. आइए जानते हैं इस स्मार्ट रिंग के फीचर्स क्या हैं और ये क्यों दुनिया भर में इतनी पॉपुलर है.
पिछले एक दो सालों से स्मार्ट रिंग का मार्केट बढ़ रहा है. छोटी से बड़ी सभी टेक कंपनियां स्मार्ट रिंग लॉन्च कर रही हैं. फिनलैंड की कंपनी Oura ने अपनी स्मार्ट रिंग Oura Ring 4 भारत में लॉन्च कर दी है.
कंपनी की नई Oura Ring 4 अब भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी. कंपनी ने लॉन्च के साथ एक दिलचस्प रिपोर्ट भी जारी की है, जिसमें भारतीयों की नींद से जुड़े कई चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं.
रिपोर्ट बताती है कि भारत दुनिया के उन देशों में शामिल है जहां लोग सबसे कम नींद लेते हैं. कंपनी के मुताबिक Oura Ring 4 को भारत में 18 मार्च से ऐमेजॉन और क्रोमा स्टोर्स के जरिए खरीदा जा सकेगा.
भारतीयों की नींद दुनिया में सबसे कम
Oura की रिपोर्ट 'India: The State of Sleep 2026' के मुताबिक भारत में लोग औसतन 6 घंटे 28 मिनट ही सोते हैं. यह आंकड़ा उन देशों से करीब 40 मिनट कम है जहां लोग सबसे ज्यादा सोते हैं.
यह भी पढ़ें: World Sleep Day 2026: क्या आपके बेडरूम की हवा खराब कर रही है नींद? Dyson की स्टडी में खुलासा

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











