
फटाफट 24 घंटे में डिलीवरी, पोस्ट ऑफिस की ये प्रीमियम सर्विस 6 शहरों में शुरू, लेट होने पर मिलेगा पैसा!
AajTak
Post Office Fast Service: पोस्ट ऑफिस की इस नई सेवा का उद्देश्य ग्राहकों को जल्दी और सुरक्षित डिलीवरी देना है, ताकि सरकारी डाक सेवा प्राइवेट कूरियर कंपनियों को टक्कर दे सके. आने वाले समय में इस सेवा को देश के दूसरों शहरों और फिर गांव-गांव तक पहुंचाने का प्लान है.
पोस्ट ऑफिस भी दिनो-दिन हाईटेक होता जा रहा है, प्राइवेट कूरियर कंपनियों से मिल रही चुनौती का मुकाबले करने के लिए इंडिया पोस्ट (India Post) ने बड़ा कदम उठाया है. पोस्ट ऑफिस ने 24 घंटे और 48 घंटे में डिलीवरी के लिए मंगलवार को नई प्रीमियम सेवा शुरू करने की घोषणा की है. विभाग का दावा है कि ये पार्सल गारंटी के साथ स्पीड पोस्ट के जरिये 24 घंटे और 48 घंटे के अंदर डिलीवर किए जाएंगे.
इन तीनों प्रीमियम सर्विस का नाम 24- स्पीड पोस्ट, 24- स्पीड पार्सल पोस्ट और 48- स्पीड पोस्ट है. विभाग ने बताया कि '24 स्पीड पोस्ट' के तहत पार्सल और डॉक्यूमेंट्स की 24 घंटे के भीतर गारंटीड डिलीवरी की जाएगी. केंद्रीय संचार और ग्रामीण विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 17 मार्च 2026 को ये तीन प्रीमियम सर्विस को लॉन्च किया है.
फिलहाल इंडिया पोस्ट की ओर से देश के 6 बड़े महानगरों दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरू और हैदराबाद में ये सुविधा उपलब्ध होगी. इस नई सेवा का उद्देश्य ग्राहकों को जल्दी और सुरक्षित डिलीवरी देना है, ताकि सरकारी डाक सेवा निजी कूरियर कंपनियों को कड़ी टक्कर दे सके. आने वाले समय में इस सेवा को देश के दूसरों शहरों और फिर गांव-गांव तक पहुंचाने का प्लान है.
पोस्ट ऑफिस को लोकप्रिय बनाने का प्लान
बता दें, मौजूदा समय में जहां पार्सल डिलीवरी में 3 से 5 दिन तक का समय लग जाता है. जिससे पोस्ट ऑफिस के मुकाबले अधिकतर लोग जल्दी डिलीवरी के लिए प्राइवेट कूरियर कंपनियों का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन पोस्ट ऑफिस का कहना है कि फिक्स टाइम डिलीवरी सुनिश्चित करने के बाद ग्राहक इस सेवा का लाभ जरूर उठाएंगे.
नई '24 स्पीड पोस्ट' की डिलीवरी OTP पर आधारित होगी, ताकि सुरक्षित डिलीवरी हो. इसके अलावा SMS अलर्ट, ऑनलाइन ट्रैकिंग और रियल-टाइम अपडेट जैसी सुविधाएं दी जाएंगी, जिससे ग्राहक अपने पार्सल के मूवमेंट पर लगातार नजर रख सकेंगे. यह सेवा समय पर डिलीवरी सुनिश्चित करती है और देरी होने पर मुआवज़ा भी देती है.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











