
Yes She Can... कमला हैरिस के सपोर्ट में उतरे बराक ओबामा, दिया नया चुनावी नारा
AajTak
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि हमारे पास ऐसे शख्स को चुनने का मौका है, जिसने अपनी पूरी जिंदगी लोगों को वो मौके देने की कोशिश में लगा दिए, जो मौके अमेरिका ने उनको दिए. देश की अगली राष्ट्रपति कमला हैरिस है. राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी का उम्मीदवार बनने का सम्मान हासिल किए हुए मुझे 16 साल हो गए हैं.
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है. डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन (DNC) के दूसरे दिन पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कमला हैरिस का खुलकर समर्थन किया. उन्होंने हैरिस को देश का अगला राष्ट्रपति बताया.
ओबामा ने कहा कि हमारे पास ऐसे शख्स को चुनने का मौका है, जिसने अपनी पूरी जिंदगी लोगों को वो मौके देने की कोशिश में लगा दिए, जो मौके अमेरिका ने उनको दिए. देश की अगली राष्ट्रपति कमला हैरिस है. राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी का उम्मीदवार बनने का सम्मान हासिल किए हुए मुझे 16 साल हो गए हैं. इतने सालों बाद मैं बिना किसी हिचक के कह सकता हूं कि आपका दोस्त होना मेरा सबसे बेहतरीन फैसला था.
उन्होंने कहा कि हैरिस पांच नवंबर को इतिहास रचने जा रही हैं. वह अश्वेत और दक्षिण एशियाई मूल की पहली अमेरिकी राष्ट्रपति बनने जा रही हैं. हमने मशाल हैरिस को छोड़ दी है लेकिन अभी डेमोक्रेट्स का काम खत्म नहीं हुआ है.
Yes She Can का नारा
ओबामा ने कहा कि कमला हैरिस और टिम वॉल्ज ऐसे नेता हैं, जो लोगों की भलाई से जुड़े काम को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं. हमें ऐसे राष्ट्रपति की जरूरत है, जिन्हें यहां के लोगों की परवाह हो. जो हर सुबह इस मुल्क के लोगों की बेहतरी का जज्बा लेकर उठे. कमला राष्ट्रपति होंगी. हां, वह बन सकती हैं. उनके इस नारे के साथ ही भीड़ भी यस, शी कैन के नारे लगाने लगी.
बता दें कि इससे पहले शिकागो में डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन के पहले दिन राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ट्रंप पर जमकर निशाना साधा था. बाइडेन ने कहा था कि परिवार ही सबकुछ है. मैं आपसे प्यार करता हूं. अमेरिका मैं आपसे बेइंतहा प्यार करता हूं. मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि क्या आप लोग आजादी, लोकतंत्र और अमेरिका के लिए वोट करने के लिए तैयार हैं? क्या आप कमला हैरिस और टिम वॉल्ज के लिए वोट करने के लिए तैयार हैं?

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









