
खौफ, धमकियां और जंग के मुहाने पर दुनिया... वैश्विक टकराव की वजह तो नहीं बन जाएगी ईरान की बगावत!
AajTak
ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शनों में अब तक हजारों लोगों की मौत हो चुकी है. अयातुल्ला अली खामेनेई की हुकूमत ने प्रदर्शनकारियों को कुचलने के लिए फांसी जैसे खौफनाक कदम उठाने का फैसला किया तो अमेरिका ने सीधे एक्शन की चेतावनी दे डाली. हालांकि बाद में ईरान और ट्रंप के ताजा बयानों ने दुनिया को थोड़ी राहत दी. मगर ईरान संकट अब सिर्फ एक देश का नहीं, बल्कि वैश्विक टकराव का संकेत बनता जा रहा है.
Iran Protests 2026: ईरान की ताजा तस्वीरें सिहरन पैदा करती हैं. हर तरफ सिर्फ आग ही आग है. शहर-शहर सड़कों पर लोगों का हुजूम हुक्मरानों के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहा है और आवाम के गुस्से से घबराई हुकूमत अपने ही लोगों का नरसंहार कर रही है. लाशों के ढेर, रोते बिलखते लोग. गम और गुस्से का इजहार. नए साल पर ये पहला मौका है, जब लोगों ने एक साथ बहुत सी लाशें देखी हैं. और इन तस्वीरों ने सिर्फ ईरान ही नहीं पूरी दुनिया को सकते में डाल दिया है. ये वो बदनसीब ईरानी शहरी हैं, जिन्हें शासन के खिलाफ आवाज उठाने की कीमत अपनी जान गंवा कर चुकानी पड़ी. और अगर ईरान से आए ताज़ा आंकड़ों पर यकीन करें, तो महज पखवाड़े भर के इस विरोध प्रदर्शन में मरने वालों की तादाद अब 2500 को पार कर चुकी है.
साफ है इस आंदोलन को कुचलने के लिए अयातुल्ला अली खामनेई किसी भी हद से गुजरने को तैयार दिखते हैं. जुल्मो-सितम वाले इस्लामिक राज और खस्ताहाल माली हालत से आजिज ईरान के लोगों की इस आवाज को दबाने के लिए वहां की हुकूमत ने अब खौफ से भरी चाल चली है. अब तक ईरानी फौज सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे लोगों को अपनी गोलियों का निशाना बना रही थी, और अब खामेनेई ने कुछ प्रदर्शनकारियों को बीच चौराहे में फांसी पर लटका देने का फैसला किया है.
समझा जाता है कि ऐसा करने के पीछे उनका इरादा लोगों में डर पैदा करना है. लेकिन अमेरिका ने साफ कर दिया है कि अगर ईरान अपने प्रदर्शनकारियों को फांसी देता है तो वो ईरान पर सीधी कार्रवाई करेगा. जाहिर है ईरान के हालात लगातार बिगड़ रहे हैं. केस कितना खतरनाक है, इसका अंदाजा आप बस इसी बात से लगाएं कि अब तो भारत के विदेश मंत्रालय ने भी तेहरान में रह रहे भारतीयों से जल्द से जल्द तेहरान छोड़ देने की एडवाजरी जारी कर दी है.
अमेरिका की तैयारी ये इशारा करती है कि शायद इस बार अमेरिका ईरान को सबक सिखाने का ये मौका हाथ से जाने नहीं देना चाहता. ईरान पर हमले की तैयारी के तौर पर अब अमेरिका ने करीब 50 टार्गेट का चुनाव किया है, जहां अमेरिका एरियल अटैक कर सकता है. यूनाइटेड अगेंस्ट न्यूक्लियर ईरान नाम के एक अमेरिकी एनजीओ ने ऐसे 50 टार्गेट की हिट लिस्ट व्हाइट हाउस के हवाले की है.
जिसमें ईरान के हाई प्रोफाइल इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स के थरल्लाह हेडक्वार्टर का नाम भी शामिल है. इसके अलावा अमेरिका के टार्गेट लिस्ट में उत्तरी और उत्तर पश्चिमी तेहरान में मोर्चा संभालने वाले कुद्स सब हेडक्वार्ट्स, दक्षिण पश्चिम के फतेह सब हेडक्वार्ट्स, उत्तर पूर्व के नसर सब हेडक्वार्टर्स और उत्तर पूर्व, दक्षिण पूर्व और सेंट्रल तेहरान में सुरक्षा की जिम्मेदारी लेने वाले ग़द्र सब हेडक्वार्टर्स का नाम शामिल है. एक तरह से देखा जाए तो अमेरिका ने ईरान को घुटनों पर लाने की पूरी तैयारी कर ली है.
अब बात आंदोलन को कुचलने के फैसले की. 26 साल का एक नौजवान धधकते ईरान की बेबसी का सबसे ताजा चेहरा है- नाम है इरफान सुल्तानी. ईरान की सरकार ने सुल्तानी को बीच चौराहे पर फांसी पर लटकाने का फैसला किया है. और जानते हैं, उसका जुर्म क्या है? तो सुनिए, उसका जुर्म है ईरानी हुकूमत के खिलाफ सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करने वाले हजारों लोगों में उसका भी शामिल होना. सुल्तानी को सरकार विरोधी प्रदर्शन के जुर्म में 8 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था और उसकी गिरफ्तारी के सिर्फ 5 दिन बाद उसके घर वालों को उसे दी जाने वाली सजा-ए-मौत की जानकारी दी गई. हालांकि बाद में ये फैसला टाल दिए जाने की खबर आई.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.

ईरान UAE के शहरों पर भीषण हमले कर रहा है. दुबई मॉल के आसपास स्थित पुलों पर अब बिल्कुल सन्नाटा पसरा हुआ है. रात के 11 बजे होने के बावजूद वहां लोग नहीं दिख रहे हैं जो आमतौर पर बहुत भीड़ होती थी. यहां के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट पहले फुटबॉल मैच देखने वालों से भरे रहते थे और जगह कम पड़ जाती थी. लेकिन अब वहां केवल कुछ ही लोग हैं और रेस्टोरेंट के अंदर भी भीड़ बिलकुल नहीं है. बुर्ज खलीफा के पास का इलाका भी पूरी तरह शांत है, जहां कभी शोर शराबा होता था, अब वहां एकदम सन्नाटा है. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ उनका ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी है. उन्होंने बताया कि अब तक 7,000 से अधिक ईरानी सैन्य ठिकानों और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया जा चुका है. ट्रंप ने कहा कि मिसाइल और ड्रोन फैक्ट्रीज सहित सभी सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया गया है, और ईरान की नेवी और एयर फोर्स को भी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में उथल-पुथल मची है. ट्रंप की मुश्किल ये है कि कुछ महीने बाद नवंबर में अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने हैं. जिसे देखते हुए ट्रंप की पार्टी के ही लोग इकॉनमी पर उनसे ज्यादा ध्यान देने की मांग कर रहे हैं. तेल के दाम बढ़ने से अमेरिका में महंगाई भी धीरे धीरे बढ़ रही है. ऐसे में अगर ये युद्ध लंबा खिंचता है तो इससे ट्रंप की सियासी मुसीबत बढ़नी तय हैं. देखें वीडियो.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.








