
Xiaomi TV से अचानक अलग हो गई स्क्रीन, यूजर ने शेयर किया वीडियो, कंपनी ने दिया रिफंड
AajTak
Xiaomi TV से जुड़ा एक नया मामला सामने आया है. एक शख्स के Xiaomi TV की स्क्रीन अचानक अलग होकर गिर गई. यूजर ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.
Xiaomi TV को लेकर एक नया मामला सामने आया है. अब तक अफोर्डेबल ऑप्शन के तौर पर इस डिवाइस को आप देखते रहे होंगे, लेकिन चीन में हुई एक घटना के बाद आपको शाओमी टीवी से जुड़ा एक नया एक्सपीरियंस मिलेगा.
दरअसल, चीन में एक यूजर की Xiaomi TV का LCD पैनल फ्रेम से अलग होकर गिर गया. इसके बाद यूजर ने इस घटना को सोशल मीडिया पर शेयर किया और कंपनी के आफ्टर सेल सर्विसेस से भी कॉन्टैक्ट किया.
इस घटना को यूजर ने चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर शेयर किया है. यूजर की मानें तो बिना किसी के छूए ही शाओमी टीवी का LCD पैनल फ्रेम से अलग होकर गिर गया और टूट गया. यूजर के घर में लगे सर्विलांस कैमरा में पूरी घटना कैद हो गई, जिसे उसने ऑनलाइन शेयर किया है.
चीनी सोशल मीडिाय प्लेटफॉर्म पर इसका वीडियो मौजूद है. रिपोर्ट्स की मानें तो टीवी की स्क्रीन बिना किसी एक्सटर्नल फोर्स के फ्रेम से अलग हुई है. कंपनी का कहना था कि उन्होंने कस्टमर से बेहतर ऑफटर सेल्स सर्विस के लिए कॉन्टैक्ट किया है.
ब्रांड यूजर के लिए इस प्रक्रिया को तेज कर रहा है जिससे उसे कोई दिक्कत ना हो. यूजर ने बाद में जानकारी दी कि उसके टीवी को कलेक्ट कर लिया गया है और कंपनी ने रिफंड भी दिया है.
Xiaomi ने इस मामले में कहा है कि यह एक दुर्लभ केस है. हालांकि, इस घटना की सही वजह का अभी तक पता नहीं चला है. रिपोर्ट्स की मानें तो ऐसा पहली बार नहीं हुआ है. पहले भी कुछ मौकों पर टीवी स्क्रीन के गिरने की घटना सामने आ चुकी है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










