
Xiaomi ने भारत में लॉन्च किया 108MP कैमरे वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन, महज इतनी है कीमत
AajTak
Xiaomi ने भारत में अपनी नई Redmi Note 10 सीरीज को लॉन्च कर दिया है. इस सीरीज के तहत Redmi Note 10, Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 Pro Max को पेश किया गया है.
Xiaomi ने भारत में अपनी नई Redmi Note 10 सीरीज को लॉन्च कर दिया है. इस सीरीज के तहत Redmi Note 10, Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 Pro Max को पेश किया गया है. फिलहाल हम यहां आपको Redmi Note 10 Pro Max के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं. लॉन्च के साथ ही ये भारत सबसे सस्ता 108MP कैमरे वाला स्मार्टफोन बन गया है. Redmi Note 10 Pro Max के 6GB + 64GB वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये, 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये और 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये् रखी गई है. ग्राहक इसे डार्क नाइट, ग्लेशियर ब्लू और विंटेज ब्रोंज कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे. इस नए स्मार्टफोन की बिक्री 18 मार्च से Amazon, शाओमी की आधिकारिक वेबसाइट, मी होम स्टोर्स और ऑफलाइन रिटेल पार्टनर्स के जरिए होगी. लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो Redmi Note 10 सीरीज पर ग्राहकों को ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड और EMI ट्रांजैक्शन्स पर 1,500 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा. साथ ही ग्राहकों को 349 रुपये वाले प्लान से रिचार्ज कराने पर 10,000 रुपये की वैल्यू के जियो बेनिफिट्स भी मिलेंगे.More Related News

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












