
WTC Final: जेमिसन ने तोड़ा 8 दशक पुराना रिकॉर्ड...लेकिन RCB के फैन्स हुए नाराज
AajTak
वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के फाइनल में काइल जेमिसन ने कातिलाना गेंदबाजी की. जेमिसन ने पहली पारी में 5 विकेट चटकाकर भारतीय बैटिंग क्रम को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया
वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के फाइनल में काइल जेमिसन ने कातिलाना गेंदबाजी की. जेमिसन ने पहली पारी में 5 विकेट चटकाकर भारतीय बैटिंग क्रम को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया. जेमिसन ने इस दौरान ऋषभ पंत का आउट करते ही 8 दशक पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. जेमिसन अब शुरुआती 8 टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में जैक कॉवी को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 1937 से 1949 के दौरान अपने शुरुआती 8 टेस्ट मैच में 41 विकेट झटके थे. Cancel his RCB contract. Virat Kohli to Kyle Jamieson about joining RCB...#WTCFinal21 pic.twitter.com/h3yImphdb6 .@RCBTweets time to sell Jamieson 😡 no respect for his captain 👎 Jamieson knew it pic.twitter.com/zxw1YLODXo तीसरे दिन खराब मौसम के कारण आधे घंटे की देरी से खेल शुरू हुआ. भारतीय पारी के 68वें ओवर में जेमिसन की अंदर आती हुई गई गेंद विराट कोहली के पैड से टकराई और अंपायर की उंगली उठ गई. कोहली ने डीआरएस लिया, लेकिन वह भी बेकार चला गया. रिप्ले में साफ था लिखा रहा था कि गेंद लेग स्टंप से टकरा रही है.More Related News

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












