
इंदौर वनडे से पहले मां बगलामुखी की शरण में पहुंचे गौतम गंभीर, कराया 'शत्रु विजय यज्ञ'
AajTak
Gautam Gambhir Visit Maa Baglamukhi Temple Nalkheda: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर आगर-मालवा जिले के नलखेड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर पहुंचे. न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर में होने वाले निर्णायक मुकाबले से पहले गंभीर का यह दौरा 'विजय' और 'आस्था' के संगम के रूप में देखा जा रहा है.
भारत के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी और वर्तमान में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर नलखेड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर पहुंचे. न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर में खेले जाने वाले तीसरे एकदिवसीय मुकाबले से पहले गौतम गंभीर ने मां बगलामुखी के दरबार में विधि-विधान से दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की और देश की सुख-शांति, समृद्धि के साथ-साथ भारतीय टीम की जीत और सफलता की कामना की.
मंदिर परिसर में गौतम गंभीर के आगमन से श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखने को मिला. पूजा के दौरान पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार किया गया.
इस अवसर पर मंदिर समिति के पदाधिकारी, ट्रस्ट सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे. पूजा उपरांत गौतम गंभीर ने शांत भाव से मां के दरबार में कुछ समय व्यतीत किया और मां बगलामुखी में होने वाला विशेष शत्रु विजय यज्ञ किया. देखें VIDEO:-
उल्लेखनीय है कि इस समय टीम इंडिया इंदौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना तीसरा वनडे मैच खेलने पहुंची हुई है. ऐसे में टीम के हेड कोच का शक्तिपीठ नलखेड़ा पहुंचना खेल और आस्था के संगम के रूप में देखा जा रहा है.
माना जाता है कि मां बगलामुखी की आराधना से विजय, आत्मबल और बाधाओं से मुक्ति का आशीर्वाद प्राप्त होता है. गौरतलब है कि नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी मंदिर न केवल मध्यप्रदेश बल्कि देश-विदेश में अपनी विशेष धार्मिक मान्यताओं के लिए प्रसिद्ध है.
यहां देश की कई नामचीन फिल्मी हस्तियां, बड़े राजनेता, उद्योगपति और खेल जगत से जुड़ी हस्तियां समय-समय पर दर्शन के लिए पहुंचती रहती हैं. गौतम गंभीर का यह दौरा एक बार फिर मां बगलामुखी धाम की विश्वव्यापी ख्याति और आस्था की शक्ति को दर्शाता है.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










