
Aman Mokhade: कौन हैं अमन मोखड़े, जिन्होंने बनाए सबसे तेज लिस्ट ए 1000 रन... इस वर्ल्ड रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
AajTak
Aman Mokhade: विदर्भ के ओपनर बैटर ने 16 पारियों में 1000 लिस्ट-A रन पूरे कर इतिहास रच दिया. वह ऐसा करने वाले सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. सेमीफाइनल में कर्नाटक के खिलाफ 138 रन की मैच जिताऊ पारी खेलते हुए उन्होंने ग्रीम पोलाक के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर डाली.
List A Cricket fastest 1000 runs: विदर्भ के ओपनर बल्लेबाज अमन मोखड़े ने घरेलू क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया है. 25 वर्षीय यह बैटर ने गुरुवार को लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गया. उन्होंने यह उपलब्धि महज 16 पारियों में हासिल की, जिससे उन्होंने देवदत्त पडिक्कल और अभिनव मुकुंद का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने यह आंकड़ा 17 पारियों में छुआ था.
दुनिया में अब तक कोई भी खिलाड़ी 16 से कम पारियों में 1000 लिस्ट-A रन नहीं बना सका है. इस मामले में मोखड़े ने साउथ अफ्रीका के दिग्गज ग्रीम पोलॉक की बराबरी कर ली है. उन्होंने भी 16 पारियों में यह ऐतिहासिक कारनामा अपने नाम किया था. अमन मोखड़े ने 2025-26 विजय हजारे ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में कर्नाटक के खिलाफ 138 रन की शानदार पारी खेलकर यह कारनामा अपने नाम किया.
Soldier mentality 🫡 700+ runs with the lucky bat 😇 Getting inspired from Karun Nair 🙌 Adaptability capped by a 5⃣-wicket haul 😎 Semis heroes Aman Mokhade and Darshan Nalkande explain Vidarbha’s march into final 🔥 - By @jigsactin @IDFCFIRSTBank | #VijayHazareTrophy pic.twitter.com/lZWun3PwdG
मैच की बात करें तो कर्नाटक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 280 रन पर ऑलआउट हो गई. शुरुआत में ही दोनों ओपनर मयंक अग्रवाल और देवदत्त पडिक्कल सस्ते में पवेलियन लौट गए. इसके बाद करुण नायर और ध्रुव प्रभाकर ने 54 रन की साझेदारी कर पारी को संभाला. करुण नायर ने आगे चलकर केएल श्रीजित के साथ 113 रन की अहम साझेदारी की.
वहीं विदर्भ के पेसर दर्शन नालकंडे ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 48 रन देकर 5 विकेट झटके और कर्नाटक की स्पीड पर ब्रेक लगा दिया. अंतिम ओवरों में श्रेयस गोपाल और अभिनव मनोहर ने कुछ संघर्ष किया, लेकिन टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी.
टारगेट का पीछा करने उतरी विदर्भ की टीम की शुरुआत भी खराब रही और अथर्व तायडे जल्दी आउट हो गए. इसके बाद अमन मोखड़े ने दबाव में शानदार बल्लेबाजी करते हुए ध्रुव शोरी (47) के साथ 99 रनों की साझेदारी की.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










