
अर्शदीप-बदोनी IN... ये 2 खिलाड़ी OUT, इंदौर वनडे में कप्तान शुभमन गिल करेंगे बड़े बदलाव! ऐसी हो सकती है प्लेइंग-11
AajTak
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में अर्शदीप सिंह और आयुष बदोनी को मौका मिल सकता है. भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर वनडे सीरीज कब्जाना चाहेगी. फिलहाल तीन मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर है.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला रविवार (18 जनवरी) को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा. मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा. वनडे सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है. ऐसे में जो भी टीम यह मैच जीतेगी, वो सीरीज अपने नाम कर लेगी. सीरीज का पहला मुकाबला वडोदरा में खेला गया था, जहां भारतीय टीम ने 4 विकेट से जीत हासिल की थी. वहीं राजकोट में खेले गए मुकाबले को कीवी टीम ने 7 विकेट से अपने नाम किया था.
इंदौर ओडीआई में भारतीय टीम की प्लेइंग-11 पर भी फैन्स की निगाहें रहेंगी. भारतीय टीम मैनेजमेंट इस मुकाबले के लिए प्लेइंग-11 में कुछ अहम बदलाव कर सकता है. राजकोट ओडीआई में ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा. बल्लेबाजी और गेंदबाजी में वो कोई खास योगदान नहीं दे सके. ऐसे में तीसरे मैच के लिए उन्हें प्लेइंग-11 से बाहर किया जा सकता है. नीतीश की जगह दिल्ली के युवा बल्लेबाज और स्पिन ऑलराउंडर आयुष बदोनी की एंट्री संभव है. बदोनी को को चोटिल वॉशिंगटन सुंदर के स्थान पर भारतीय स्क्वॉड में जोड़ा गया था.
यह भी पढ़ें: इंदौर वनडे से पहले महाकाल दरबार में लगाई विराट ने हाजिरी... कुलदीप संग भस्म आरती में लिया हिस्सा, VIDEO बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को भी इंदौर ओडीआई में मौका मिलने की संभावना है. टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज होने के बावजूद उन्हें शुरुआती दो ODI मैचों में नहीं खिलाया गया. तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने विकेट तो लिए हैं, लेकिन न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को रन बनाने से रोकने में असरदार साबित नहीं हुए. ऐसे में टीम प्रबंधन निर्णायक मैच में प्रसिद्ध की प्लेइंग-11 से छुट्टी कर सकता है.
कोहली-रोहित से धांसू खेल की उम्मीदटीम इंडिया की बल्लेबाजी यूनिट में बदलाव शायद ही दिखेगा. कप्तान शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, उप-कप्तान श्रेयस अय्यर और विकेटकीप बल्लेबाज केएल राहुल की प्लेइंग-11 में जगह सुरक्षित मानी जा रही है. स्पिनर कुलदीप यादव की जगह भी पक्की है. कानपुर के इस स्टार गेंदबाज से टीम को निर्णायक मुकाबले में मैच-विनिंग परफॉर्मेंस की उम्मीद होगी. खराब फॉर्म से जूझ रहे ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को भी एक और मौका मिलने की पूरी संभवाना है. तेज गेंदबाजी यूनिट में हर्षित राणा और मोहम्मद सिराज अपनी लय कायम रखना चाहेंगे.
उधर न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11 में बदलाव की संभावना नहीं दिख रही है. स्पिनर जेडन लेनोक्स ने अपने डेब्यू मुकाबले में काफी प्रभावित किया था, ऐसे में उनका खेलना तय है. डेरिल मिचेल और विल यंग फॉर्म में चल रहे हैं. ये दोनों बल्लेबाज एक बार फिर भारतीय टीम को परेशान कर सकते हैं. इन दोनों का विकेट काफी अहम होगा.
यह भी पढ़ें: 20 साल, 7 मैच 7 जीत... टीम इंडिया के लिए इंदौर का होलकर स्टेडियम है क्यों है 'सुपरलकी', न्यूजीलैंड की हार तय!

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












