
न्यूजीलैंड के क्रिकेटर के लिए बने PAN-Aadhaar? आकाश चोपड़ा ने लिए मजे, कहा- भारत उन्हें खूब सूट करता है
AajTak
न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल ने भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में 131* रन की मैच जिताऊ पारी खेली. इस पर पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने मजाकिया अंदाज में कहा कि मिचेल को भारत में PAN और Aadhaar बनवा लेना चाहिए. चोपड़ा ने उनकी निरंतरता और भारत के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड की भी सराहना की.
आकाश चोपड़ा ने भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में डेरिल मिचेल की शानदार शतकीय पारी की जमकर तारीफ की है. मिचेल ने राजकोट में खेले गए मुकाबले में 131* रन की नाबाद पारी खेलते हुए न्यूजीलैंड को 285 रनों के टारगेट तक पहुंचाया था, उनके शतक की बदौलत भारतीय टीम ने सीरीज में 1-1 से बराबरी की थी.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह मुकाबला बुधवार, 14 जनवरी को खेला गया था. मिचेल ने 117 गेंदों में नाबाद 131 रन बनाए, जिसकी मदद से कीवी टीम ने सात विकेट रहते लक्ष्य हासिल कर लिया. जीत के समय न्यूजीलैंड के हाथ में 15 गेंदें शेष थीं.
अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किए गए वीडियो में आकाश चोपड़ा ने मिचेल की तारीफ करते हुए कहा, “डेरिल मिचेल, क्या खिलाड़ी हैं. उन्होंने 30 साल की उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू किया और उसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. उन्हें भारत इतना पसंद है कि आपको उनका PAN और Aadhaar बनवा देना चाहिए.”
चोपड़ा ने आगे बताया कि मिचेल 2023 वनडे वर्ल्ड कप में भी शानदार फॉर्म में थे. उन्होंने रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम के खिलाफ दो शतक लगाए थे और मौजूदा सीरीज में भी अहम पारियां खेली हैं.VIDEO: 1 मिनट से देखें, जब आकाश चोपड़ा ने की डेरिल मिचेल की तारीफ
उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा- उनका Aadhaar लिंक करवा दो और बैंक अकाउंट खुलवा दो, क्योंकि उन्होंने वर्ल्ड कप सेमीफाइनल, धर्मशाला में शतक और इस मैच में भी सेंचुरी बनाई. पिछले मैच में भी 80+ रन बनाए थे. मतलब बहुत कुछ किया है.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










