
BPL बॉयकॉट पर नया ट्विस्ट! बांग्लादेशी खिलाड़ियों की नई शर्त, नजमुल इस्लाम सबके सामने मांगें माफी
AajTak
बांग्लादेश के खिलाड़ी BPL (बांग्लादेश प्रीमियर लीग) में खेलने के लिए उतर सकते हैं, लेकिन इसके लिए उन्होंने एक नई डिमांड कर दी है. दरअसल, यह डिमांड नजमुल इस्लाम से की गई है.
बांग्लादेश के क्रिकेटरों की BPL (बांग्लादेश प्रीमियर लीग) बायकॉट मामले में नई डिमांड सामने आई हैं. दरअसल, अभी खिलाड़ी इस बात पर अड़े हुए हैं कि अगर BCB डायरेक्टर नजमुल इस्लाम खिलाड़ियों के खिलाफ की गई अपनी बेइज्जती वाली बातों के लिए सबके सामने माफी (पब्लिकली सॉरी कहते हैं) मांगते हैं, तो वे खेलने का बॉयकॉट खत्म कर देंगे.
क्रिकेटरों ने गुरुवार शाम को एक बयान जारी किया, इसी वजह से दिन में ड्रामा हुआ और BPL और ढाका क्रिकेट लीग के मैच रद्द कर दिए गए थे.
हालांकि बीसीबी (बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड) ने नजमुल इस्लाम को बोर्ड की फाइनेंस कमेटी के चेयरमैन पद से हटा दिया है, लेकिन खिलाड़ी चाहते हैं कि उन्हें बोर्ड डायरेक्टर के पद से भी हटाया जाए. इसके अलावा, खिलाड़ी यह भी मांग कर रहे हैं कि नजमुल इस्लाम सार्वजनिक रूप से माफी मांगें.
ESPNcricinfo के मुताबिक, यह मुद्दा अभी भी खिलाड़ियों और बीसीबी अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम के बीच विवाद का कारण बना हुआ है. खिलाड़ियों की ओर से यह बातचीत क्रिकेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ बांग्लादेश (CWAB) के प्रमुख मोहम्मद मिथुन कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: ‘आउट ऑफ लूप’, बांग्लादेश क्रिकेट टीम T20 वर्ल्ड कप 2026 खेलने के लिए आएगी भारत? चर्चा में BCCI का बयान
गुरुवार शाम फोन कॉल में अमीनुल इस्लाम (जो खुद बांग्लादेश के पूर्व कप्तान हैं) ने कहा कि नजमुल इस्लाम सिर्फ बंद कमरे की मीटिंग में ही माफी मांग सकते हैं. इस बात से कॉल पर मौजूद कई सीनियर खिलाड़ी नाराज और निराश हो गए.
इसके बाद CWAB ने एक प्रेस रिलीज जारी की. इसमें कहा गया कि अगर नजमुल इस्लाम सार्वजनिक रूप से माफी मांग लेते हैं, तो खिलाड़ी शुक्रवार से BPL (बांग्लादेश प्रीमियर लीग) में खेलना शुरू कर देंगे और क्रिकेट का बहिष्कार खत्म कर देंगे. CWAB ने यह भी कहा कि बोर्ड डायरेक्टर पद से हटाने की प्रक्रिया में अगर समय लगता है, तो खिलाड़ी उसे स्वीकार करेंगे. यह भी पढ़ें: ये कैसा 'अधूरा' एक्शन, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड पर उठे सवाल? अब भी डायरेक्टर हैं नजमुल इस्लाम... Inside Story

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










