
RCB vs GG WPL Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगाई जीत की हैट्रिक... गुजरात जायंट्स को 32 रनों से हराया, श्रेयांका पाटिल का 'पंजा'
AajTak
स्पिनर श्रेयांका पाटिल की कातिलाना गेंदबाजी के दम पर आरसीबी ने गुजरात जायंट्स पर शानदार जीत हासिल की. आरसीबी महिला प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन में अब तक अजेय है. स्मृति मंधानी की अगुवाई में उसने लगातार तीन मुकाबले जीते हैं.
महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के मैच नंबर-9 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना गुजरात जायंट्स (GG) से हुआ. 16 जनवरी (शुक्रवार) को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में हुए इस मैच में आरसीबी ने गुजरात जायंट्स पर 32 रनों से जीत हासिल की. मुकाबले में आरसीबी ने गुजरात जायंट्स के सामने 183 रनों का टारगेट रखा था, लेकिन उसकी पूरी टीम 18.5 ओवरों में 150 रनों पर सिमट गई.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत में स्पिनर श्रेयांका पाटिल अहम भूमिका रही. श्रेयांका ने 23 रन देकर पांच विकेट झटके. आरसीबी की मौजूदा टूर्नामेंट में ये लगातार तीसरी जीत रही. आरसीबी 6 अंकों के साथ अंकतालिका में पहले स्थान पर बनी हुई है. गुजरात जायंट्स की चार मैचों में ये दूसरी हार रही और वो 4 अंकों के साथ अंकतालिका में तीसरे पायदान पर है.
मुकाबले में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सात विकेट पर 182 रन बनाए. राधा यादव ने 6 चौके और तीन छक्के की मदद से 47 बॉल पर 66 रनों का योगदान दिया. वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने 28 गेंदों पर 44 रनों की पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. गुजरात जायंट्स की ओर से सोफी डिवाइन ने तीन विकेट झटके. काश्वी गौतम को दो सफलताएं हासिल हुईं.
चेज में गुजरात जायंट्स के लिए भारती फुलमाली ने 3 चौके और तीन छक्के की मदद से 20 बॉल पर 39 रन बनाए. बेथ मूनी (27 रन) और तनुजा कंवर (21 रन) ने भी क्रीज पर टिकने का प्रयास किया. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए जहां श्रेयांका पाटिल ने 'पंजा' खोला. वहीं इंग्लिश तेज गेंदबाज लॉरेन बेल ने तीन अहम विकेट झटके.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन: ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), दयालन हेमलता, गौतमी नाइक, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, नादिन डिक्लर्क, अरुंधति रेड्डी, श्रेयांका पाटिल, लिन्सी स्मिथ और लॉरेन बेल.
गुजरात जायंट्स की प्लेइंग इलेवन: बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, शिवानी सिंह, एश्ले गार्डनर (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहैम, कनिका आहूजा, भारती फुलमाली, काश्वी गौतम, तनुजा कंवर, राजेश्वरी गायकवाड़ और रेणुका सिंह ठाकुर

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










