
कौन हैं हेनिल पटेल? जिन्होंने अमेरिकी टीम को अकेले ध्वस्त कर दिया, ऐसा रहा है क्रिकेट करियर
AajTak
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने संयुक्त राज्य अमेरिका को हराकर शानदार शुरुआत की. भारतीय टीम की जीत के हीरो तेज गेंदबाज हेनिल पटेल रहे. हेनिल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिए और यूएसए की कमर तोड़ दी.
भारत के युवा तेज गेंदबाज हेनिल पटेल ने आईसीसी पुरुष अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के पहले ही मैच में गजब का प्रदर्शन करते हुए 'पंजा' खोला. गुरुवार (15 जनवरी) को संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के खिलाफ बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इस मुकाबले में हेनिल ने 7 ओवर में 5 रन देकर 16 विकेट झटके, जिसमें एक मेडन ओवर भी शामिल रहा. हेनिल की तूफानी गेंदबाजी के चलते यूएसए की टीम 107 रनों पर धराशाई हो गई. जवाब में भारतीय टीम ने 96 रनों के संशोधित टारगेट को चार विकेट खोकर हासिल कर लिया. भारतीय टीम अब अगले मुकाबले में 17 जनवरी को बांग्लादेश का सामना करेगी.
तेज गेंदबाजों के लिए अनुकूल परिस्थितियों में भारतीय टीम ने गेंदबाजी चुनी. हेनिल पटेल ने पहले ही ओवर में यूएसए की बैटिंग लाइन-अप को हिला दिया. हेनिल ने यूएसए को पहला झटका अमरिंदर गिल (1) के रूप में दिया. कुछ देर बाद दीपेश देवेंद्रन ने साहिल गर्ग (16) को आउट कर स्कोर 29/2 कर दिया. हेनिल ने फिर डबल स्ट्राइक करते हुए कप्तान उत्कर्ष श्रीवास्तव (0 रन) और विकेटकीपर अर्जुन महेश (16) को पवेलियन का रास्ता दिखाया.
नीतीश सुदिनी (36) और अदनित झाम्ब (18) ने यूएसए की इनिंग्स को कुछ समय संभाला, लेकिन दोनों बैटर लंबी इनिंगस नहीं खेल पाए. हेनिल ने अपने दूसरे स्पेल सबरीश प्रसाद (7 रन) और ऋषभ शिम्पी (0 रन) को आउट कर अपने पांच विकेट पूरे किए.
कौन हैं हेनिल पटेल? हेनिल पटेल का जन्म 28 फरवरी 2007 को गुजरात के वलसाड में हुआ था. हेनिल के पिता ने उन्हें छोटी उम्र में ही क्रिकेट से परिचित करा दिया था. हेनिल को उनके पिता ने वडोदरा स्थित संग्रामसिंह गायकवाड़ स्पोर्ट्स अकादमी (SGSA) में दाखिला दिलाया, जहां उन्हें पहली बार प्रोफेशनल कोचिंग मिली.
इसके बाद हेनिल पटेल ने मोहाली स्थित मोंगियो स्कूल ऑफ क्रिकेट एक्सीलेंस में भी ट्रेनिंग ली. वहां उन्होंने तेज गेंदबाजी स्किल को निखारने का काम किया. उन्होंने वहां बॉलिंग स्पीड बढ़ाने, अतिरिक्त बाउंस निकालने, सीम मूवमेंट हासिल करने जैसे स्किल्स को निखारा. ये स्किल्स बाद में उनके खेल में बखूबी नजर आई.
दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हेनिल पटेल ने गुजरात के लिए एज ग्रुप क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है. हेनिल गुजरात की उस टीम का पार्ट रहे, जिन्होंने 2024-25 सीजन में वीनू मांकड़ अंडर-19 ट्रॉफी (एलीट) अपने नाम की थी. U19 और U23 टीम्स के लिए लगातार विकेट लेते हुए उन्होंने खुद को एक भरोसेमंद पेसर के रूप में साबित किया.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










