
T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले बड़ी हलचल, ICC की टीम करेगी बांग्लादेश का दौरा, जानें पूरा मामला
AajTak
T20 वर्ल्ड कप 2025 को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल अगले 2 से 3 दिनों के भीतर बांग्लादेश का दौरा करेगा. इस दौरान ICC अधिकारियों की बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के शीर्ष पदाधिकारियों के साथ वन-ऑन-वन मीटिंग होगी.
आईसीसी (International Cricket Council) का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल अगले 2 से 3 दिनों में बांग्लादेश का दौरा करने वाला है. इस दौरान आईसीसी अधिकारियों की बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ वन-ऑन-वन मीटिंग होगी, जिसमें आगामी T20 वर्ल्ड कप से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. ध्यान रहे बांग्लादेश ने 7 फरवरी से शुरू हो टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत में खेलने से इनकार कर दिया था. इस पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई, जब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मुस्तफिज़ुर रहमान का इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया. मुस्तफिज़ुर को रिलीज किए जाने से बांग्लादेश में नाराजगी फैल गई. इसके बाद BCB ने जवाबी कदम उठाते हुए पहले आईसीसी को पत्र लिखकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए वेन्यू बदलने की मांग की और फिर बांग्लादेश में आईपीएल के प्रसारण पर रोक लगा दी थी.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










