
WTC 2023 GG vs RCB: सोफिया-हरलीन की तूफानी पारी, गुजरात पहली जीत, RCB तीनों मैच हारी
AajTak
महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2023 में बुधवार को गुजरात जायंट्स ने शानदार जीत दर्ज की. इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 11 रनों से हराया. मुकाबले में सोफिया डंकले और हलीन देओल ने धमाकेदार अंदाज में बैटिंग की. आरसीबी को अब तक अपने सभी तीनों मैचों में हार झेलनी पड़ी है...
WTC 2023 GG vs RCB: महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2023 सीजन में बुधवार (8 मार्च) को एक रोमांचक मुकाबला खेला गया. यह मैच गुजरात जायंट्स (GG) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला गया, जिसमें गुजरात की टीम ने 11 रनों से शानदार अंदाज में जीत दर्ज की. यह एक हाईस्कोरिंग मैच रहा, जिसमें सोफिया डंकले और हलीन देओल ने धमाकेदार अंदाज में बैटिंग की.
महिला प्रीमियर लीग के इस पहले सीजन में गुजरात जायंट्स टीम की यह पहली जीत रही है. जबकि स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली आरसीबी टीम अभी अपने जीत का खाता नहीं खोल सकी है. आरसीबी को अब तक अपने सभी तीनों मैचों में हार झेलनी पड़ी है
सोफिया और हरलीन की तूफानी पारी
बता दें कि मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में गुजरात टीम की कप्तान स्नेह राणा ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया और 7 विकेट पर 201 रनों का बड़ा स्कोर बनाया. टीम के लिए इंग्लिश ओपनर सोफिया डंकले ने 28 बॉल पर 65 रनों की आतिशी पारी खेली. इस कारण उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया.
24 साल की सोफिया ने अपनी पारी में 3 छक्के और 11 चौके जमाए. उनका स्ट्राइक रेट भी 232.14 का रहा. ICC टी20 की बैटिंग रैंकिंग में 18वें नंबर पर काबिज सोफिया ने आरसीबी के गेंदबाजों की जमकर धुलाई की. उनके अलावा हरलीन देओल ने 45 बॉल पर 67 रनों की तूफानी पारी खेली. उन्होंने एक छक्का और 9 चौके जमाए. हरलीन का स्ट्राइक रेट 148.88 का रहा.
𝑼𝒑 𝒂𝒏𝒅 𝒓𝒖𝒏𝒏𝒊𝒏𝒈 🙌 A 'Giant' performance by the @gujaratgiants to bag their first #TATAWPL win 📈#GGvRCB pic.twitter.com/kG1dpxfbxA

मुंबई में IPL 2026 से पहले सभी 10 टीमों के कप्तान एक साथ जुटे और पारंपरिक कैप्टंस फोटो सेशन (Captain’s Photo Session) में हिस्सा लिया. यह फोटोशूट हर साल टूर्नामेंट के आधिकारिक आगाज से पहले होता है. इस इवेंट के साथ IPL 2026 की काउंटडाउन तेज हो गई है और फैन्स में नए सीजन को लेकर उत्साह चरम पर पहुंच गया है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.










