
WTC फाइनल से पहले न्यूजीलैंड ने कोहली एंड कंपनी को दी ये 'चेतावनी'
AajTak
केन विलियमसन की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड टीम इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच को ड्रॉ कराने में कामयाब रही. बारिश से प्रभावित इस मैच में कीवी टीम टॉप पर रही.
वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के फाइनल के लिए टीम इंडिया इंग्लैंड में अभ्यास शुरू कर चुकी है. साउथैम्टन में होने वाले खिताबी मुकाबले से पहले विराट ब्रिगेड अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है. वहीं, विपक्षी टीम न्यूजीलैंड अहम मुकाबले से पहले लय में दिख रही है. केन विलियमसन की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड टीम इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच को ड्रॉ कराने में कामयाब रही. बारिश से प्रभावित इस मैच में कीवी टीम टॉप पर रही. न्यूजीलैंड ने अपने प्रदर्शन से टीम इंडिया को चेतावनी भी दी है. चाहे वो ओनपर डेवोन कॉनवे का दोहरा शतक हो या टिम साउदी का शानदार स्पेल, न्यूजीलैंड ने हालात का पूरा फायदा उठाया. कीवी टीम ने बता दिया कि टीम इंडिया के लिए फाइनल मुकाबला आसान नहीं होने वाला है. डेवोन कॉनवे ने कोहली को दी टेंशन
कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.











