
WTC फाइनल: सिराज को प्लेइंग XI में मिल सकता है मौका, इस दिग्गज को आराम!
AajTak
वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के फाइनल मुकाबले में अब कुछ ही दिन बचे हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ इस महामुकाबले के लिए भारतीय खिलाड़ियों ने साउथैम्पटन में अपनी ट्रेनिंग भी शुरू कर दी है.
वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के फाइनल मुकाबले में अब कुछ ही दिन बचे हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ इस महामुकाबले के लिए भारतीय खिलाड़ियों ने साउथैम्पटन में अपनी ट्रेनिंग भी शुरू कर दी है. कोरोना प्रोटोकॉल के चलते भारतीय खिलाड़ियों को अभी तीन-चार के समूह में अभ्यास करने की अनुमति है. शुक्रवार से पूरी टीम भारतीय टीम एक साथ अभ्यास के लिए उतरेगी तो यह तेज गेंदबाजों के लिए यह एक तरह का ऑडिशन होगा. We have had our first group training session and the intensity was high 🔥#TeamIndia's 🇮🇳 preparations are on in full swing for the #WTC21 Final 🙌 pic.twitter.com/MkHwh5wAYp अभ्यास सत्र के दौरान सबकी नजरें मोहम्मद सिराज पर रहेंगी. क्योंकि टीम प्रबंधन सिराज को फाइनल मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन में शामिल करने के लिए उत्सुक है. यदि सिराज अभ्यास के दौरान अपनी फिटनेस को साबित करने में सफल रहते हैं, तो उन्हें फाइनल मुकाबले में खिलाया जा सकता है.More Related News

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












