
WTC फाइनल में मयंक को सलामी बल्लेबाज के रूप में उतारे टीम इंडिया: हेसन
AajTak
लंबे समय तक न्यूजीलैंड के कोच रहे माइक हेसन ने भारतीय टीम प्रबंधन को विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) फाइनल में मयंक अग्रवाल को सलामी बल्लेबाज के रूप में उतारने की सलाह दी.
लंबे समय तक न्यूजीलैंड के कोच रहे माइक हेसन ने भारतीय टीम प्रबंधन को विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) फाइनल में मयंक अग्रवाल को सलामी बल्लेबाज के रूप में उतारने की सलाह दी. उन्होंने इसके साथ ही कहा कि डब्ल्यूटीसी फाइनल से पहले इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैच खेलना न्यूजीलैंड के लिए कार्यभार प्रबंधन संबंधी मुद्दा बन सकता है. भारत के लिए हाल में रोहित शर्मा और शुभमन गिल पारी का आगाज करते रहे हैं और हेसन को भी लगता है कि भारतीय टीम प्रबंधन इसमें बदलाव नहीं करेगा, लेकिन उनका मानना है कि अग्रवाल को मौका दिया जाना चाहिए. अग्रवाल ने न्यूजीलैंड दौरे (2020) में दो टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत की तरफ से सर्वाधिक रन बनाए थे. वह भारत की तरफ से अर्धशतक लगाने वाले चार बल्लेबाजों में शामिल थे.
कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.











