
WTC फाइनल में न्यूजीलैंड से किस मैदान पर भिड़ेगी टीम इंडिया? ICC ने किया साफ
AajTak
भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल के वेन्यू को लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल(आईसीसी) ने बुधवार को बयान जारी किया है. आईसीसी ने साफ कर दिया है कि फाइनल मुकाबला इंग्लैंड के साउथेम्प्टन में खेला जाएगा.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल के वेन्यू को लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल(आईसीसी) ने बुधवार को बयान जारी किया है. आईसीसी ने साफ कर दिया है कि फाइनल मुकाबला इंग्लैंड के साउथेम्प्टन में खेला जाएगा. साउथेम्प्टन के हैम्पशायर बाउल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 जून से 22 जून तक फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. इससे पहले डब्ल्यूटीसी फाइनल मुकाबला लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर होना था. इससे पहले सोमवार को बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा था कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला फाइनल मुकाबला साउथेम्प्टन में खेला जाएगा. यह निर्णय बहुत पहले ले लिया गया था. गांगुली ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण ऐसा हुआ, क्योंकि यहां मैदान के ही पास होटल है.
14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










