
Wriddhiman Saha Issue: बीसीसीआई ने बनाई 3 सदस्यीय कमेटी, ऋद्धिमान साहा से जुड़े सभी मामलों की होगी जांच
AajTak
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. BCCI ने तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है, जो साहा से जुड़े सभी मामलों की जांच करेगी...
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. पहले उन्हें श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट टीम से बाहर कर दिया. इसके बाद उन्होंने बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ के साथ हुई गोपनीय बात को भी सार्वजनिक कर दिया. इसी दौरान एक पत्रकार ने भी साहा को इंटरव्यू नहीं देने पर धमकी दी. यह जानकारी भी साहा ने ही दी थी.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












