
Wrestler Protest Live: रंग लाई पहलवानों की लड़ाई, इस्तीफा दे सकते हैं कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह
AajTak
कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों का धरना जारी है. पहलवानों ने बृजभूषण शरण और कुछ कोच पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं. उधर, बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि आरोप सही साबित हुए तो वे फांसी पर लटकने के लिए तैयार हैं. इतना ही नहीं अब उन्होंने खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से फोन पर बात कर सफाई दी है.
भारतीय कुश्ती महासंघ के खिलाफ पहलवानों का धरना जंतर मंतर पर लगातार दूसरे दिन भी जारी है. प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और कुछ कोच पर महिला रेसलर्स के यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं. साथ ही महासंघ के कामकाज पर भी सवाल उठाए. धरने पर बैठे पहलवानों का कहना है कि जब तक दोषियों को सजा नहीं मिलती हम धरने पर बैठेंगे. किसी भी इवेंट में कोई एथलीट हिस्सा नहीं लेगा. उधर, धरने पर बैठे पहलवानों को दंगल गर्ल और बीजेपी नेता बबीता फोगाट का भी समर्थन मिला है. विपक्षी दलों ने भी इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरना शुरू कर दिया है.
बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट, आसू मलिक, साक्षी मलिक, सत्यव्रत कादियान, अंतिम पंघाल, रवि दहिया, दीपक पूनिया, संगीता फोगाट, सरिता मोर, सोनम मलिक, महावीर फोगाट, कुलदीप मलिक समेत देश के करीब 30 बड़े पहलवानों ने बुधवार को जंतर मंतर पर धरना शुरू किया था. पहलवानों ने कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं. हालांकि, बृजभूषण शरण सिंह ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि ये साजिश है. उन्होंने कहा कि अगर आरोप सही साबित हुए, तो मैं फांसी पर लटकने के लिए तैयार हूं.
Live Update:
- बजरंग पूनिया ने बताया कि धरने पर बैठे खिलाड़ियों को खेल मंत्रालय से संदेश आया है. उन्हें बातचीत के लिए बुलाया गया है. हम बातचीत के लिए जा रहे हैं. - भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से फोन पर बात की है. बताया जा रहा है कि मंत्रालय कुश्ती महासंघ से खुश नहीं है. मंत्रालय कुश्ती संघ पर कार्रवाई करने पर विचार कर रहा है. मामले की जांच के लिए मंत्रालय कमेटी बना सकता है.
- बृजभूषण शरण सिंह ने खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से की बात: सूत्रों के मुताबिक, भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से फोन पर कर आरोपों पर सफाई दी और अपना पक्ष रखा.
- रेसलर और बीजेपी नेता बबीता फोगाट भी धरने पर पहलवानों का साथ देने पहुंची. उन्होंने कहा, मैंने पहलवानों को भरोसा दिलाया है, कि सरकार उनके साथ है. मैं कोशिश करूंगी कि आज उनके मुद्दों को सुलझाया जाए.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










