
Worst Foods For skin: सावधान! ये फूड्स छीन लेंगे आपके चेहरे का निखार, समय से पहले दिखने लगेंगे बूढ़े
AajTak
Worst Foods For skin: अक्सर लोग स्किन केयर के नाम पर बाहर से तो स्किन की देखभाल करते हैं लेकिन गलत खाने-पीने की आदतों की वजह से स्किन डल, बेजान और उम्र से पहले बूढ़ी दिखने लगती है. ऐसे में आज हम इस खबर में उन चीजों के बारे में जानेंगे जिन्हें खाने से बचना चाहिए.
Worst Foods For skin: आज के दौर में ज्यादातर लोग खूबसूरत और हेल्दी स्किन के लिए तरह-तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स और महंगे ट्रीटमेंट्स का सहारा लेते हैं. लेकिन अपने खान-पान पर ध्यान नहीं देते. जबकि हम जो खाते-पीते हैं उसका असर शरीर के साथ-साथ स्किन पर भी साफ दिखाई देता है. गलत खान-पान की वजह से स्किन डल, बेजान और उम्र से पहले बूढ़ी दिखने लगती है. ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपकी स्किन नेचुरली ग्लो करे तो आपको अपनी डाइट से कुछ चीजों को बाहर करना होगा. इससे आपकी स्किन और ओवरऑल हेल्थ दोनों बेहतर रहेंगी.
हैदराबाद की डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पूजा रेड्डी ने हाल ही में कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताया है जो न सिर्फ हमारी ओवरऑल हेल्थ को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि स्किन को भी डल, बेजान और समय से पहले बूढ़ा बना देते हैं. तो आइए जानते हैं उन फूड्स के बारे में जिन्हें खाने से बचना चाहिए.
1. फ्रुक्टोज कॉर्न सिरप फ्रुक्टोज कॉर्न सिरप एक सिंथेटिक शुगर है जो ज्यादातर सोडा, पैक्ड जूस, बिस्किट और प्रोसेस्ड जंक फूड में पाया जाता है. यह असली शुगर नहीं होती है और यह आपकी स्किन के प्रोटीन को नॉर्मल ग्लूकोज से लगभग 10 गुना ज्यादा नुकसान पहुंचा सकती है. इससे कोलेजन टूटता है, स्किन ड्राई हो जाती है, झुर्रियां जल्दी पड़ने लगती हैं और लिवर को भी नुकसान होता है. इसलिए पैक्ड और शुगर-प्रोसेस्ड फूड को कम से कम खाना चाहिए.
2. बार-बार गरम किया हुआ रिफाइंड तेल दूसरा सबसे बड़ा खतरा है बार-बार गरम किया हुआ रिफाइंड तेल. यह तेल आमतौर पर मार्केट में स्ट्रीट फूड और डीप-फ्राइड स्नैक्स जैसे समोसा, पकौड़े आदि बनाने में इस्तेमाल होता है. बार-बार तेल को गरम करने से इसमें मौजूद विटामिन E खत्म हो जाता है और ऐसे कंपाउंड बनते हैं जो स्किन को नुकसान पहुंचाते हैं और शरीर में सूजन बढ़ाते हैं.
3. क्रिस्पी फूड क्रिस्पी फूड खाने में भले ही टेस्टी लगते हो लेकिन ये न तो हेल्थ के लिए अच्छे होते हैं और न ही स्किन के लिए. फ्रेंच फ्राइज, पकौड़े और चिप्स जैसे ज्यादा तले और बहुत कुरकुरे स्नैक्स काफी नुकसानदायक होते हैं. जब खाना ज्यादा ब्राउन या बहुत ज्यादा क्रिस्पी हो जाता है तो उसमें ऐसे कंपाउंड बनते हैं जो स्किन को नुकसान पहुंचाते हैं. ये कंपाउंड स्किन के स्ट्रक्चर और कोलेजन को तेजी से तोड़ते हैं जिससे स्किन जल्दी बूढ़ी दिखने लगती है.
अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी स्किन नेचुरली ग्लो करें तो बाहर से स्किन केयर करने के साथ-साथ अपने खान-पान का भी पूरा ध्यान रखें.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











