
World Test Championship Points Table: मैच ड्रॉ होने से टीम इंडिया को हुआ नुकसान, वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में पाकिस्तान ने पछाड़ा
AajTak
टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच पोर्ट ऑफ स्पेन टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ. मैच ड्रॉ रहने के चलते भारतीय टीम को नुकसान उठाना पड़ा है. भारत अब वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के प्वाइंट टेबल में पाकिस्तान से पिछड़ गया है. वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का तीसरा सीजन 2023 से 2025 तक चलेगा.
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पोर्ट ऑफ स्पेन टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ. मुकाबले के पांचवें दिन (24 जुलाई) बारिश के चलते एक गेंद भी नहीं फेंकी गई. भारत ने डोमिनिका टेस्ट मैच में एक पारी और 141 रनों से जीत हासिल की थी, जिसके चलते वह दो मैचों की टेस्ट सीरीज को 1-0 से जीतने में सफल रहा.
भारत को पाकिस्तान ने पछाड़ा
वैसे वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ रहने के चलते भारत को नुकसान उठाना पड़ा है. टीम इंडिया अब वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2023-25 के प्वाइंट टेबल में दूसरे नंबर पर आ गई है. मुकाबला ड्रॉ होने के चलते रोहित शर्मा की टीम को दूसरे टेस्ट के लिए केवल चार अंक दिए गए और उसका प्रतिशत अंक घटकर 66.67 हो गया, जो पाकिस्तान के 100 प्रतिशत से कम है. ऐसे में पाकिस्तान अब नंबर-1 पर है.
बारिश ने तोड़ा टीम इंडिया का सपना... विंडीज का सूपड़ा साफ नहीं कर सकी रोहित की सेना
भारत ने डोमिनिका टेस्ट में जीत हासिल कर वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के नए चक्र की शानदार शुरुआत की थी और वह 100 प्रतिशत अंकों के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के प्वाइंट टेबल में टॉप पर आ गई थी. इसी बीच पाकिस्तान ने भी श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट मैच जीत लिया, जिसके चलते उसने 100 प्रतिशत अंकों के साथ प्वाइंट टेबल में भारत की बराबरी कर ली थी. अब पोर्ट स्पेन टेस्ट मैच ड्रॉ होने के चलते भारत के प्रतिशत अंकों में गिरावट आ गई.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.











