World Hepatitis Day 2021: हेपेटाइटिस हो सकता है जानलेवा, इन लक्षणों को ना करें नजरअंदाज
AajTak
पूरी दुनिया में 28 जुलाई को मनाया वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे (World Hepatitis Day 2021) मनाया जाता है. इस दिन को मनाने का मकसद लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरुक करना है.
पूरी दुनिया में 28 जुलाई को मनाया वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे (World Hepatitis Day 2021) मनाया जाता है. इस दिन को मनाने का मकसद लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरुक करना है. हेपेटाइटिस बी में वायरस की वजह से लिवर में इंफेक्शन हो जाता है. लिवर में इंफेक्शन की वजह से कई गंभीर बीमारी जैसे लिवर कैंसर, लिवर खराब होना और यहां तक कि मौत का भी खतरा रहता है. हेपेटाइटिस कई तरह के होते हैं और हर एक की वजह से शरीर को अलग-अलग समस्याएं होती हैं. हेपेटाइटिस की वजह से पूरी दुनिया में हर 30 सेकेंड में एक व्यक्ति की मौत होती है. इसकी गंभीरता को देखते हुए WHO ने इसे 2030 तक खत्म करने का लक्ष्य रखा है. ज्यादातर लोग वायरस हेपेटाइटिस से संक्रमित होते हैं लेकिन जानकारी के अभाव में इसके लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं. हेपेटाइटिस कितने तरह के होते हैं- हेपेटाइटिस बी दो तरह के होते हैं एक एक्यूट और दूसरा क्रोनिक. शुरुआत के 6 महीने में हेपेटाइटिस बी इंफेक्शन को 'एक्यूट' माना जाता है. सही इलाज से ज्यादातर लोग इन छह महीनों में ठीक हो जाते हैं. अगर हेपेटाइटिस बी वायरस टेस्ट 6 महीने के बाद भी पॉजिटिव आता है तो ये क्रोनिक (लंबे समय तक रहने वाला) में बदल जाता है. इसकी वजह से लिवर सिरोसिस और लिवर कैंसर की संभावना बढ़ जाती है.
Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










