Vastu Tips: सुबह जागते ही ये 6 चीजें दिखना अशुभ! दुख-दरिद्रता आने का होती हैं इशारा
AajTak
वास्तु शास्त्र के अनुसार, सुबह नींद से जागते ही कुछ चीजों का दिखना अशुभ माना गया है, क्योंकि उनका नकारात्मक असर हमारे विचारों, मानसिक स्थिति और परिणामों पर पूरे दिन रहता है. आइए जानते हैं कि वो कौन सी चीजें हैं जिन्हें सुबह आंख खुलते ही नहीं देखना चाहिए.
New Year 2026: वास्तु शास्त्र में सुबह के प्रथम दर्शन को विशेष महत्व दिया गया है. वास्तु के अनुसार, सुबह नींद से जागने के बाद जो भी चीज सबसे पहले आंखों के सामने आती है, उसका सीधा असर हमारे मन, ऊर्जा और दैनिक कार्यों पर पड़ता है. कहते हैं कि जागते ही आंखों के सामने आने वाली वस्तुएं हमारे दैनिक विचारों और परिणामों को प्रभावित करती हैं. ऐसे में कुछ खास चीजों का सुबह-सुबह दिख जाना भी अच्छा नहीं माना जाता है.
परछाई सुबह नींद खुलते ही अपनी परछाई बिल्कुल न देखें. सुबह उठते ही अपनी परछाई पर नजर पड़ना अशुभ माना जाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, परछाई देखकर दिन की शुरुआत करना बहुत अशुभ होता है. इससे जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.
टूटा आईना सुबह अगर आप सज-संवरकर घर से बाहर निकल रहे हैं तो टूटे या दरार वाले आईने में खुद को बिल्कुल न देखें. ऐसा करना बहुत अशुभ होता है. कहते हैं कि ऐसा करने से इंसान के बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं.
जूठे बर्तन वास्तु के अनुसार, सुबह उठते ही रसोईघर में जूठे बर्तन देखना भी बहुत अशुभ होता है. इसलिए सुबह ये एक गलती बिल्कुल न करें. इससे रिश्तों में तनाव और घर में दरिद्रता बढ़ती है. अगर आप एक रात पहले ही जूठे बर्तनों को मांझकर रख दें तो बेहतर होगा.
बंद घड़ी बंद या खराब घड़ी को घर में रखना या उसमें देखना भी अशुभ होता है. दिन के प्रथम पहर में ये एक गलती भी न करें. सुबह आंख खुलते ही बंद घड़ी का दिखना जीवन में आने वाली किसी बड़ी परेशानी का इशारा हो सकता है.
खंडित मूर्ति सुबह-सुबह देवी-देवताओं की टूटी या खंडित मूर्ति पर भी नजर न डालें और न ही इन्हें स्पर्श करें. ऐसी मूर्तियां नकारात्मक ऊर्जा बढ़ा सकती हैं और जीवन में परेशानियां ला सकती हैं. बेहतर होगा कि इन्हें किसी पवित्र नदी या तालाब में विसर्जित कर दें.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.











