
World Cup 2023 Venues: वर्ल्ड कप के लिए 500 करोड़ में तैयार होंगे 10 स्टेडियम... BCCI ने कसी कमर
AajTak
भारत में होने वाले वर्ल्ड कप 2023 का शेड्यूल घोषित हो गया है. टूर्नामेंट 5 अक्टूबर से 12 नवंबर के बीच 10 वेन्यू पर खेला जाएगा. 46 दिनों तक चलने वाले इस वर्ल्ड कप के दौरान फाइनल समेत कुल 48 मैच होंगे. बीसीसीआई ने इन सभी 10 स्टेडियम को तैयार करने के लिए 500 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है. जानिए इन स्टेडियम में क्या काम होना है...
World Cup 2023 Venues: इसी साल के आखिर में भारत की मेजबानी में खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा जारी वर्ल्ड कप शेड्यूल के मुताबिक, भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 15 अक्टूबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा.
5 अक्टूबर से 12 नवंबर के बीच 46 दिनों तक चलने वाले इस वर्ल्ड कप के दौरान फाइनल समेत कुल 48 मैच होंगे. सभी मुकाबले 10 वेन्यू पर खेले जाएंगे. बता दें कि बीसीसीआई ने इन सभी 10 स्टेडियम को तैयार करने के लिए 500 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है.
तीन स्टेडियम में होंगे प्रैक्टिस मैच
हर एक स्टेडियम को 50 करोड़ रुपये मिलेंगे. वर्ल्ड कप के सभी मैच हैदराबाद, अहमदाबाद, धर्मशाला, दिल्ली, चेन्नई, लखनऊ, पुणे, बेंगलुरु, मुंबई और कोलकाता में होने हैं. जबकि हैदराबाद के अलावा गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम में 29 सितंबर से 3 अक्टूबर तक अभ्यास मैच खेले जाएंगे.
पहली बार पूरा वर्ल्ड कप भारत में होगा
क्रिकेट इतिहास में पहली बार पूरा वर्ल्ड कप टूर्नामेंट भारत में हो रहा है. ऐसे में बीसीसीआई ने इस टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए अभी से कमर कस ली और अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. भारतीय बोर्ड ने सभी 10 स्टेडियम के इन्स्फ्रास्ट्रक्चर को वर्ल्ड क्लास फैसिलिटी में तब्दील करने के लिए 500 करोड़ रुपये खर्च करने की तैयारी कर ली है. इसके तहत हर एक स्टेडियम को सुधार के लिए 50-50 करोड़ रुपये मिलेंगे.

मुंबई में IPL 2026 से पहले सभी 10 टीमों के कप्तान एक साथ जुटे और पारंपरिक कैप्टंस फोटो सेशन (Captain’s Photo Session) में हिस्सा लिया. यह फोटोशूट हर साल टूर्नामेंट के आधिकारिक आगाज से पहले होता है. इस इवेंट के साथ IPL 2026 की काउंटडाउन तेज हो गई है और फैन्स में नए सीजन को लेकर उत्साह चरम पर पहुंच गया है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.










