
World Cup 2023 Ticket Booking: वर्ल्ड कप टिकट के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए कैसे खरीद सकेंगे
AajTak
भारत की मेजबानी में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर को होगा. जबकि फाइनल 19 नवंबर को खेला जाएगा. वर्ल्ड कप के टिकटों के लिए फैन्स को सबसे पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा. ये रजिस्ट्रेशन आज (15 अगस्त) से ही शुरू हो गए हैं.
World Cup 2023 Ticket Booking: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने इस साल भारत की मेजबानी में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप का नया शेड्यूल हाल ही में जारी किया है. टूर्नामेंट का आगाज पहले से तय तारीख 5 अक्टूबर को होगा. जबकि फाइनल मुकाबला भी 19 नवंबर को ही खेला जाएगा.
नए शेड्यूल में भारत-पाकिस्तान मैच समेत 9 मुकाबलों में बदलाव किए गए. इसी के साथ आईसीसी ने वर्ल्ड कप के टिकटों की भी घोषणा कर दी. इसके मुताबिक, सबसे पहले टिकटों के लिए फैन्स को रजिस्ट्रेशन कराना होगा. इसके बाद ही टिकट खरीद पाएंगे. ये रजिस्ट्रेशन आज (15 अगस्त) से ही शुरू हो गए हैं.
इस तरह कराएं टिकट बुक और रजिस्ट्रेशन
फैन्स टिकटों और रजिस्ट्रेशन के लिए आईसीसी की वेबसाइट (www.cricketworldcup.com/register) के अलावा ऑफिशियल टिकटिंग पार्टनर्स की वेबसाइट पर जाकर भी बुकिंग करा सकते हैं. रजिस्ट्रेशन के तहत नाम, पता, देश जैसी बेसिक जानकारी भरनी होंगी. रजिस्ट्रेशन के बाद फैन्स को टिकट की बुकिंग के लिए 25 अगस्त तक का इंतजार करना होगा.
वर्ल्ड कप 2023 टिकटों की बिक्री 25 अगस्त से अलग-अलग फेज में होगी. पहले दिन फैन्स के पास सभी गैर भारतीय अभ्यास मैच और सभी गैर भारतीय वर्ल्ड कप मैचों के टिकट खरीदने का ऑप्शन होगा. यानी भारतीय टीम के मैचों को छोड़कर बाकी सभी मुकाबलों और वॉर्म-अप मैचों के टिकट बुक कर सकेंगे.
30 अगस्त से मिलेंगे भारतीय मैचों के टिकट

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.











