
World Cup 2023 Points Table: सेमीफाइनल की दहलीज पर भारतीय टीम... आज पाकिस्तान हारा तो होगा बाहर? जानिए समीकरण
AajTak
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम वनडे वर्ल्ड कप 2023 में लगातार अपनी 5वीं जीत दर्ज कर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर काबिज हो गई है. टीम ने रविवार (22 अक्टूबर) को न्यूजीलैंड के खिलाफ अहम मैच खेला, जिसमें 4 विकेट से जीत दर्ज की. आज पाकिस्तान को अफगानिस्तान के खिलाफ चेन्नई में मैच खेलना है.
World Cup 2023 Points Table: भारत की मेबजानी में खेला जा रहा वनडे वर्ल्ड कप 2023 अब बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने अपने शुरुआती सभी 5 मैच जीत लिए हैं. इसी के साथ टीम 10 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर काबिज हो गई है.
इसी के साथ भारतीय टीम वर्ल्ड कप 2023 में सेमीफाइनल की दहलीज पर पहुंच गई है. टीम को अपना अगला यानी छठा मैच इंग्लैंड के खिलाफ 29 अक्टूबर को लखनऊ में खेलना है. यदि भारतीय टीम वर्ल्ड चैम्पियन इंग्लैंड को हराती है, तो वो लगभग सेमीफाइनल में जगह पक्की कर लेगी.
अगले 2 मैच जीतते ही सेमीफाइनल में पहुंचेगी भारतीय टीम
यदि इसके बाद भारतीय टीम अपना 7वां मैच श्रीलंका के खिलाफ भी जीत लेती है, तो उसी सेमीफाइनल में जगह पक्की हो जाएगी. 14 अंक के साथ सेमीफाइनल में पहुंचने से भारतीय टीम को कोई नहीं रोक पाएगा. भारतीय टीम को अपना 7वां मैच श्रीलंका के खिलाफ 2 नवंबर को मुंबई में खेलना है.
भारतीय टीम ने अपने 5वें मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया है. यह मुकाबला रविवार (22 अक्टूबर) को धर्मशाला में खेला गया था. इस हार के साथ ही कीवी टीम का विजय रथ रुक गया है. टीम को 4 मैच के बाद पहली हार मिली है. न्यूजीलैंड अब दूसरे नंबर पर काबिज है. उसे भी सेमीफाइनल के लिए अपने बाकी बचे 4 में से 2-3 मैच जरूर जीतने होंगे.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










