
Women World Cup: पाकिस्तानी कप्तान बिस्माह मारूफ़ ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जमाई फिफ्टी, बेटी फातिमा के लिए किया स्पेशल सेलिब्रेशन
AajTak
पाकिस्तान की महिला वर्ल्डकप में एक और हार हुई है. भारत के बाद पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया ने भी हरा दिया है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तानी कप्तान बिस्माह मारूफ़ का स्पेशल सेलिब्रेशन देखने को मिला.
महिला वर्ल्डकप में हाल ही में हुए भारत और पाकिस्तान के मैच में टीम इंडिया की जीत हुई. लेकिन इस मैच की एक तस्वीर ने हर किसी का ध्यान खींचा. पाकिस्तानी टीम की कप्तान बिस्माह मारूफ़ की बेटी के साथ टीम इंडिया की प्लेयर्स के साथ मस्ती का वीडियो वायरल हुआ. अब बिस्माह मारूफ़ एक बार फिर सुर्खियों में आई हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान की हार हुई, लेकिन कप्तान बिस्माह मारूफ़ ने यहां शानदार पारी खेली. मारूफ़ ने नाबाद 78 रनों की पारी खेली. जब मारूफ़ ने अपनी फिफ्टी जमाई तो ड्रेसिंग रूम में अपनी बेटी फातिमा की तरफ इशारा किया और स्पेशल सेलिब्रेशन किया.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












