
Women's World Cup 2025: बेटियों ने रचा इतिहास, भारत की जीत पर झूमा बॉलीवुड, दी शाबाशी
AajTak
Women's World Cup 2025, Bollywood Reaction: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप का खिताब पहली बार भारत ने अपने नाम किया. इस अचीवमेंट पर बॉलीवुड सेलेब्स ने भी रिएक्शन देना शुरू कर दिया है.
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को फाइनल में साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया. मैच में 87 रन बनाने के बाद 2 अहम विकेट लेने वालीं 21 साल की शेफाली वर्मा प्लयेर ऑफ द फाइनल रहीं. वहीं भारत की इस जीत से देश में उत्साह का माहौल है. बॉलीवुड के गलियारों से भी बेटियों के लिए बधाईयां मिल रही हैं.
सुनील शेट्टी हुए इमोशनलबॉलीवुड एक्टर सुनील ने विमेंस क्रिकेट टीम के हौसले को सलाम कर इस जीत को खास बताया. इसी के साथ उन्होंने लिखा, 'जोर से बोलिए, हम वर्ल्ड चैंपियन हैं.'
सनी देओल भी हुए खुश गदर सुपरस्टार सनी देओल भी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की जीत से काफी गदगद हैं. उन्होंने लिखा, 'हिंदुस्तान जिंदाबाद! आज मेरी बहनों ने इतिहास रच दिया. नारी शक्ति ने तिरंगे को ऊंचा फहरा दिया है। ये जीत हर हिंदुस्तानी की जीत है.'
श्रद्धा कपूर ने किया पोस्ट बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट कर लिखा, 'दशकों से मां-पापा से सुनते थे कि 1983 वर्ल्ड कप जीत कैसी थी. हमें हमारा ये वाला पल देने के लिए शुक्रिया गर्ल्स... यह जीत पीढ़ी के लिए है.'
कई सेलेब्स ने मनाया जश्न वहीं बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने विमेंस क्रिकेट टीम की जीत का जश्न मनाया. इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए, भारत माता की जय भी लिखा. अजय देवगन और तृप्ति डिमरी ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी टीम की जीत को लेकर शेयर की.

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.











