
Woman Constable Suicide: महिला कॉस्टेबल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मौसेरी बहन ने बताई ये बात
ABP News
Badaun Suicide News: महिला कांस्टेबल (Woman Constable) अपने भाई और मौसेरी बहन के साथ किराए के मकान में रहती थी. सुबह बहन जब किचन में थी और भाई स्कूल चला गया, इसी दौरान उसने ने खुदकुशी (Suicide) कर ली.
Woman Constable Suicide in Badaun: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बदायूं (Badaun) जिले में एक महिला कांस्टेबल (Woman Constable) ने संदिग्ध हालात में किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली. महिला कांस्टेबल डायल 112 पर तैनात थी. कांस्टेबल अपने भाई और मौसेरी बहन के साथ किराए के मकान में रहती थी. महिला कांस्टेबल का पति आर्मी (Army) में तैनात बताया जा रहा है.
फांसी लगाकर की आत्महत्या मामला दातागंज कोतवाली के कस्बा दातागंज कोतवाली का है. यहां किराए के मकान में रह रही महिला कांस्टेबल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. महिला कांस्टेबल शुभलता अपने भाई अनुराग और मौसेरी बहन कंचन के साथ किराए के मकान में रहती थी. सुबह कंचन जब किचन में थी और भाई स्कूल चला गया, इसी दौरान शुभलता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












