
6 बच्चों की मां ने 7वीं संतान का किया सौदा, गरीबी के बोझ तले दबी महिला ने 12 हजार में बेटी को बेचा
ABP News
Tamil Nadu News: तमिलनाडु के तंजौर में गरीबी से जूझ रही महिला ने अपनी 7वीं नवजात बेटी को 12,000 रुपये में बेच दिया. इस मामले में पुलिस ने 3 लोगों गिरफ्तार कर लिया है. जानें पूरा मामला क्या है.
Tamil Nadu News: तमिलनाडु के तंजौर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां गरीबी से जूझ रही एक महिला ने अपनी नवजात बेटी को बेच दिया. इस मामले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बच्ची को खरीदने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के मुताबिक, कुंभकोणम के पास सुंदरपेरुमल मंदिर क्षेत्र की रहने वाली 45 साल की पुनीतमेरी पहले से ही छह बच्चों की मां है. आर्थिक तंगी के चलते जब पिछले सितंबर में उसने सातवीं संतान के रूप में एक बेटी को जन्म दिया तो वह उसे पालने में असमर्थ महसूस कर रही थी. प्रसव तंजौर राजा मिरासुदार सरकारी अस्पताल में हुआ था.
12 हजार में बच्ची का किया सौदा
इसी दौरान एक अनुबंध सफाई कर्मचारी ने पुनीतमेरी से संपर्क किया और उसे बताया कि वह एक ऐसे दंपत्ति को जानता है, जिनके कोई संतान नहीं है और वे बच्ची को गोद लेना चाहते हैं. गरीबी से परेशान पुनीतमेरी इस प्रस्ताव के लिए तैयार हो गई. इसके बाद उसे 12,000 रुपये दिए गए और बच्ची को एक महिला के साथ भेज दिया गया. मामले का खुलासा तब हुआ जब बाल कल्याण अधिकारी संध्या ने पुनीतमेरी से बच्चे के बारे में जानकारी मांगी. पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि उसने अपनी बच्ची को किसी अन्य व्यक्ति को दे दिया है. इस पर संध्या ने पूरे मामले की जानकारी जिला कलेक्टर को दी.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












