
Chhindwara News: सेल्समैन के परिवार ने पेश की मिसाल, ब्रेन डेड पिता के अंगदान से 5 लोगों को मिला जीवन
ABP News
Chhindwara News In Hindi: छिंदवाड़ा में ब्रेन डेड हुए सुरेंद्र मानकर के परिवार ने अंगदान कर मानवता की मिसाल पेश की, जिससे 5 लोगों को नया जीवन मिला.
छिंदवाड़ा जिले के चंदनगांव निवासी मानकर परिवार ने ऐसा फैसला लिया है, जिसने इंसानियत की एक बड़ी मिसाल पेश कर दी. परिवार के मुखिया 55 वर्षीय सुरेंद्र मानकर के ब्रेन डेड होने के बाद, उनके परिजनों ने दुख के इस कठिन समय में अंगदान का निर्णय लेकर 5 लोगों को नया जीवन दे दिया. एक तरफ परिवार अपने सहारे को खोने के गहरे दुख में था, वहीं दूसरी ओर उन्होंने दूसरों की जिंदगी बचाने का साहसिक कदम उठाया.
सुरेंद्र मानकर रोज की तरह काम खत्म कर घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार से आ रही एक बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोट आई.
आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें नागपुर स्थित एम्स रेफर किया गया. डॉक्टरों ने दो दिनों तक लगातार इलाज किया, लेकिन मस्तिष्क में गंभीर रक्तस्राव के कारण उनकी हालत बिगड़ती चली गई.
सभी जरूरी चिकित्सकीय जांचों और मानकों को पूरा करने के बाद डॉक्टरों की टीम ने सुरेंद्र मानकर को ब्रेन डेड घोषित कर दिया. यह खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. पत्नी ललिता और दोनों बेटे गगन और वेदांत के लिए यह समय बेहद भावुक और कठिन था.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












