
'कांशीराम के लिए कई बार मांगा था भारत रत्न, कभी नहीं दिया', कांग्रेस पर जमकर बरसे मायावती के नेता
ABP News
UP Politics: गाजीपुर में होली-ईद मिलन में बसपा नेता फैजान खान ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए और 2027 में मायावती को मुख्यमंत्री बनाने का दावा किया.
गाजीपुर में आयोजित होली और ईद मिलन समारोह कार्यक्रम में बहुजन समाज पार्टी (BSP) के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता फैजान खान बतौर मेहमान के रूप में शामिल हुए. इस दौरान उनसे कई राजनीतिक मुद्दों पर बातचीत की गई जिसपर उन्होंने खुलकर जवाब दिया.
वाराणसी-मथुरा सहित कई जिलों में हुई हत्याओं के मामले में बसपा नेता फैजान खान ने कहा कि कानून व्यवस्था के नाम पर पूरे प्रदेश में त्राहिमाम मचा हुआ है. लोगों की ख्वाहिश है कि एक बार फिर से बहन मायावती जी आ जाएं और फिर से इस तरह का राज आज आए. ऐसे में हम 2027 में पुरजोर तरीके से चुनाव लड़ेंगे और पांचवीं बार मायावती को मुख्यमंत्री बनाएंगे.
सपा और कांग्रेस पर फैजान खान का हमला
पिछले दिनों कांशीराम जयंती पर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की एंट्री और भारत रत्न पर सियासत के मामले पर फैजान खान ने कहा कि सब इसी तरह से हो जाए तो फिर चुनाव की जरूरत क्या है? चुनाव तो लोकतांत्रिक प्रक्रिया रह गई है लेकिन आप सभी लोग बहुजन समाज पार्टी की विचारधारा से जुड़ते नजर आ रहे हैं. कांशीराम जी जिस विचार को लेकर चले थे उसी तर्ज पर सभी लोग चलने लगे हैं. पूर्व में इन लोगों को बातें समझ में नहीं आई थीं. ऐसे में अब सभी लोग बहुजन समाज पार्टी के नीचे आ जाएं और फिर PDA के नाम पर लोगों को बांटने की जरूरत ही क्या है?

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












