
Windows कंप्यूटर में फ्री मिल रहा है Google का पावरफुल टूल, इस देश से शुरुआत
AajTak
Google ने लैपटॉप और कंप्यूटर यूजर्स के लिए एक नया टूल जारी किया है. इस टूल का नाम Google app for Windows है. यह टूल अभी फ्री में मिलेगा. इससे यूजर्स को सर्चिंग में आसानी होगी, वह लोकल फाइल्स से लेकर ब्राउजर तक में सर्च कर सकेंगे. इसमें Google Lens के फीचर शामिल किए हैं.
Google ने विंडोज यूजर्स के लिए एक नया ऐप लॉन्च कर दिया है, जिसकी मदद से ढेरों फीचर्स मिलेंगे. इस टूल का नाम Google app for Windows है. इसका काम सर्चिंग को फास्ट बनाना है. इसमें google Lens के फीचर को भी शामिल किया है. कंप्यूटर पर इसको झटपट एक्टिवेट कर सकेंगे और लोकल फाइल्स से लेकर इंटरनेट तक पर सर्चिंग कर सकेंगे.
Google ने इस सॉफ्टवेयर को कंपनी के सर्च लैब्स प्रोग्राम के तहत लॉन्च किया है. अभी यह अमेरिका में यूजर्स के लिए जारी किया है. Google का ये न्यू फीचर अभी टेस्टिंग फेज में है. आइए इस टूल के बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
इंस्टेंट एक्टिवेट और सर्चिंग होगी आसान
Alt + Space के साथ इसको इंस्टेंट एक्टिवेट किया जा सकता है. इसके बाद लोकल फाइल्स, ऐप्स, Google Drive और इंटरनेट सर्चिंग कर सकेंगे. ये तरीका आपको Spotlight फीचर की याद दिला सकता है. स्पॉटलाइट को बाद में बदलाव करके ऐपल के मैकबुक के साथ जोड़ दिया. Apple ने इसको Apple का macOS Tahoe अपडेट नाम दिया था.
यह भी पढ़ें: Google को बड़ी राहत, कोर्ट ने सुनाया फैसला, नहीं बेचना पड़ेगा Chrome ब्राउजर
Google Lens के फीचर्स को किया शामिल

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










