
Whoop जैसे फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ Polar Loop, नहीं खरीदना होगा कोई सब्सक्रिप्शन
AajTak
Polar Loop price in India: भारतीय बाजार में Polar ने अपना स्क्रीनलेस फिटनेस ट्रैकर लॉन्च कर दिया है. ये डिवाइस Whoop Band जैसे फीचर्स के साथ आता है. जहां Whoop Band के लिए यूजर्स को हर साल सब्सक्रिप्शन खरीदना होता है. वहीं Polar Loop के साथ ऐसा कुछ नहीं है. इस बैंड को यूज करने के लिए किसी सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं होगी.
Polar ने भारत में Polar Loop फिटनेस टैकर लॉन्च कर दिया है. ये Whoop बैंड जैसा ही कुछ डिवाइस है, लेकिन इसके लिए कंज्यूमर्स को सब्सक्रिप्शन नहीं लेना होगा. Whoop एक पॉपुलर फिटनेस बैंड है, जिसका इस्तेमाल कई विराट कोहली और कई दूसरे प्लेयर्स करते हैं. ये एक स्क्रीन फ्री फिटनेस वियरेबल है, जो लोगों की एक्टिविटी को मॉनिटर कर सकता है.
कंपनी का कहना है कि इस बैंड के सभी फीचर्स पहले दिन से ही अनलॉक रहेंगे और इसके लिए किसी सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं होगी. इस डिवाइस को मल्टीपल स्ट्रैप ऑप्शन के साथ खरीद सकते हैं. ये डिवाइस उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है, जो एक स्क्रीन फ्री एक्सपीरियंस चाहते हैं.
Polar Loop को कंपनी ने भारत में 19,999 रुपये में लॉन्च किया है. इसे आप तीन कलर- नाइट ब्लैक, ब्राउन कॉपर और ग्रीज सैंड ऑप्शन में खरीद सकते हैं. कस्टमर्स इस डिवाइस को ऐमेजॉन और Polar की वेबसाइट से खरीद सकते हैं. कंपनी एडिशनल स्ट्रैप भी बेच रही है, जिसकी कीमत 1999 रुपये है.
यह भी पढ़ें: WHOOP 4.0 Review: क्यों इस फिटनेस बैंड को Apple Watch से भी बेहतर मानते हैं एथलीट्स?
Polar Loop एक सॉफ्ट टेक्स्टाइल स्ट्रैप के साथ आता है, जिसमें पतला बकल दिया गया है. ये डिवाइस बेहद कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ आता है, जिसकी वजह से आप इसे सामान्य रिस्ट वॉच के साथ भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें डिटैचेबल स्ट्रैप डिजाइन मिलता है, जिसकी वजह से आप अलग-अलग स्ट्रैप का इस्तेमाल कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: आ गए दो न्यू Whoop Band, मिला ECG फीचर और 14 दिन का बैटरी बैकअप, ये है कीमत

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











