
Who is Aishwarya Tomar? कौन हैं निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर? जिन्होंने वर्ल्ड कप में भारत का लहराया परचम
AajTak
ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने आईएसएसफ विश्व कप में दूसरी बार गोल्ड मेडल जीता है. 21 साल के ऐश्वर्य ने साल 2021 में दिल्ली में हुए विश्व कप में भी पीला तमगा हासिल किया था.
युवा भारतीय निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर काफी सुर्खियों में हैं. तोमर ने साउथ कोरिया में जारी आईएसएसएफ शूटिंग वर्ल्ड कप में 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया. तोमर ने इस स्वर्णिम सफर में हंगरी के जलान पेकलर को 16-12 से पछाड़कर पोडियम में शीर्ष स्थान हासिल किया. वह क्वालिफिकेशन दौर में भी 593 अंक के स्कोर से शीर्ष पर रहे थे.
दूसरी बार जीता है गोल्ड
21 साल के ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने आईएसएसफ विश्व कप में दूसरी बार गोल्ड मेडल जीता है. ऐश्वर्य ने साल 2021 में दिल्ली में हुए विश्व कप में पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पॉजिशन इवेंट में पीला तमगा हासिल किया था. फाइनल मुकाबले में एश्वर्य ने तत्कालीन वर्ल्ड नंबर-1 हंगरी के इस्त्वान पेनी को मात दी थी.
चचेरे भाई से मिली प्रेरणा
मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में जन्मे ऐश्वर्य तोमर का शूटिंग से गहरा नाता रहा है. उनके चचेरे भाई नवदीप सिंह राठौड़ खुद एक शूटर रहे है. अपने भाई को विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर पदक जीतता देखकर उनकी शूटिंग में रुचि पैदा हुई और उन्होंने जल्द ही इसे अपना करियर बनाने की ठान ली. तोमर ने कहा, 'जब मैं भोपाल में शूटिंग अकादमी पहुंचा तो केवल 15 साल का था. वहां पर वे मेरे अभिभावक की तरह थे. मैंने उनके ही अधीन प्रशिक्षण शुरू किया था.'
ऐश्वर्य के पिता हैं किसान

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.











