
WHO प्रमुख का नया कोविड अलर्ट, कहा- और भी ज़्यादा संक्रामक और खतरनाक वैरिएंट आ सकते हैं, लेकिन...
AajTak
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रमुख डॉ. टेड्रोस अधनोम घेब्रेसस ने एक सुरक्षा सम्मेलन में कहा है कि कुछ देशों में जहां ओमिक्रॉन वैरिएंट कम गंभीर है, वहां ये धारणा बन गई है कि महामारी खत्म हो गई है. लेकिन ऐसा नहीं है.
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रमुख डॉ. टेड्रोस अधनोम घेब्रेसस (Tedros Adhanom Ghebreyesus) ने म्यूनिख में चल रहे एक सुरक्षा सम्मेलन 2022 में लाइव सेशन में कहा, 'भले ही आज परिस्थितियां वायरस के और भी ज़्यादा संक्रामक और खतरनाक वैरिएंट के लिए आदर्श हों, लेकिन कोरोनो वायरस महामारी तब खत्म होगी, जब हम इसे खत्म करना चाहेंगे.' उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दुनिया को सिर्फ महामारी को खत्म करने पर ही फोकस करना चाहिए.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










