
पाखंडी बाबा का 'पापलोक': 100 अश्लील वीडियो, 6 साल तक रेप और गर्भपात का खौफनाक खेल!
AajTak
महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.
महाराष्ट्र के नासिक से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां खुद को धर्मगुरु बताने वाला अशोक कुमार खरात अब कई गंभीर आरोपों के घेरे में है. उसके खिलाफ दुष्कर्म, महिलाओं का शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे संगीन आरोप लगे हैं. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, नए-नए खुलासे हो रहे हैं.
कहां और कैसे सामने आया ये मामला? मामले की शुरुआत एक गर्भवती महिला की शिकायत से हुई. सात महीने की गर्भवती महिला को 'बच्चे की सुरक्षा' के नाम पर खरात ने अपने केबिन में बुलाया, जबकि उसके पति को बाहर रोक दिया गया. अंदर अंधेरा कर महिला को आंख बंद करने को कहा गया.
महिला का आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की. उसने किसी तरह विरोध कर खुद को बचाया और बाहर निकल आई. बाद में उसने पूरी घटना अपने पति को बताई, जिससे इस मामले का खुलासा हुआ.
स्पाई कैमरे से बनाए कई वीडियो शुरुआत में महिला के पति को भरोसा नहीं हुआ, लेकिन सच्चाई जानने के लिए उसने केबिन में स्पाई कैमरा लगवा दिया. बताया जा रहा है कि जांच एजेंसियों को अब तक 100 से ज्यादा वीडियो क्लिप मिले हैं, जिनमें महिलाओं को अकेले बुलाना, उन्हें कुछ सामान देना और फिर कथित तौर पर उनके साथ गलत हरकत करना दिख रहा है. इससे यह मामला एक सुनियोजित और लगातार चल रहे शोषण का रूप लेता नजर आ रहा है.
कई साल तक दुष्कर्म का आरोप एक अन्य महिला ने आरोप लगाया है कि 2020 से 2026 के बीच उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया. महिला के अनुसार, आरोपी ने पहले उसके परिवार का विश्वास जीता और फिर निजी समस्याओं का फायदा उठाकर उसे अपने जाल में फंसाया.
महिला को गर्भवती करने का आरोप महिला का कहना है कि उसे 'दैवीय शक्ति' का हवाला देकर बहकाया गया और बाद में जबरन संबंध बनाए गए. उसने यह भी आरोप लगाया कि वह गर्भवती हो गई थी, जिसके बाद उसे दवा देकर गर्भपात कराया गया. डर के कारण वह लंबे समय तक चुप रही. महिला ने कहा कि उसे धमकी दी गई थी कि अगर उसने कुछ बताया तो उसके बच्चों को नुकसान होगा.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












