
'धुरंधर 2' दमदार स्टोरी टेलिंग के बावजूद क्यों लगती है प्रोपेगेंडा फिल्म?
AajTak
‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है, लेकिन साथ ही ‘प्रोपेगेंडा’ की बहस में भी घिर गई है. फिल्म में मोदी सरकार, नोटबंदी और आतंकी नेटवर्क के कनेक्शन को दिखाने का तरीका चर्चा में है. कहानी के बहुत सारे इवेंट रियल घटनाओं से बहुत मेल खाते हैं. तो फिर फिल्म 'प्रोपेगेंडा' क्यों लग रही है?
‘धुरंधर 2’ के लिए दिल्ली में 200 रुपये के सबसे सस्ते टिकट से लेकर 2400 रुपये के सबसे महंगे टिकट तक के शोज सोल्ड-आउट रहे. मुंबई में चौबीसों घंटे थिएटर्स खुले. ईद पर ‘धुरंधर 2’ हिंदी सिनेमा के इतिहास में पहली बार एक दिन में 100 करोड़ नेट कलेक्शन लेकर आई.
इनमें से कुछ भी दर्शकों के धुआंधार सपोर्ट के बिना पॉसिबल नहीं है. पर दूसरी तरफ ‘धुरंधर 2’ प्रोपेगेंडा के टैग से भी लड़ रही है. क्रिटिक्स, मीडिया और सोशल मीडिया इस बहस में बंटे जा रहे हैं. दर्शकों का ये रिस्पॉन्स और ‘प्रोपेगेंडा’ की बहस ‘धुरंधर 2’ के दो बिल्कुल अलग पहलू हैं. मगर दोनों को एक ही चीज जोड़ती है— आदित्य धर की स्टोरीटेलिंग. और ‘धुरंधर 2’ प्रोपेगेंडा लग क्यों रही है, इसका जवाब भी इसी स्टोरीटेलिंग में छुपा है.
पीएम मोदी की रफ्तार और ‘धुरंधर 2’ की धार आईबी चीफ अजय सान्याल (आर माधवन) का पाकिस्तान में घुसकर आतंकी नेटवर्क तबाह करने प्लान ‘मिशन धुरंधर’, पहली फिल्म में ही कामयाब होने लगा था. लेकिन ‘धुरंधर 2’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथग्रहण के साथ इस मिशन की पावर ही बदल जाती है. स्क्रीन पर पीएम मोदी की नोटबंदी वाली ऐतिहासिक स्पीच भी आती है.
पीएम के कई बार स्क्रीन पर नजर आने के बाद ‘धुरंधर 2’ नोटबंदी से आतंकी नेटवर्क को हुए नुकसान दिखाने लगती है. पाकिस्तान में बैठे मेजर इकबाल, दाऊद इब्राहिम और आतंकी किरदार बार-बार जिक्र कर रहे हैं कि एक ‘चायवाले’ ने उन्हें तबाह कर दिया है. इस नेटवर्क का इंडियन चैनल बना एक गैंगस्टर कम नेता फ्रस्ट्रेशन में कह रहा है— ‘एक चायवाला घुसकर फट गया है हम में!’
ये किरदार उत्तर प्रदेश के एक रियल नेता की याद दिलाता है, जिसकी हत्या टीवी पर लाइव दिखाई गई थी. इस हत्या को फिल्म मिशन धुरंधर से ही जोड़ देती है. भारत में आतंकी साजिशों का हिस्सा रहे कई बड़े आतंकवादियों की भी पाकिस्तान में इसी तरह हत्या होती है, जैसे उस भारतीय नेता की हुई थी.
फिल्म में 2014 में पीएम मोदी का आना, सरकार बदलना और नोटबंदी आखिरकार मिशन धुरंधर की कामयाबी के अल्टीमेट कारण बनते हैं. जबकि पिछली सरकार और विपक्षी पार्टियों को ‘धुरंधर 2’ अजय सान्याल के मिशन को कमजोर करने वाला दिखाती है. एक पॉइंट पर भारत में नई सरकार आने से नाराज एक पाकिस्तानी आतंकी कैरेक्टर दूसरे से कह रहा है— ‘तुमने तो दावा किया था कि हमारे लोगों की सरकार आएगी’.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










