
WhatsApp New Features: अब WhatsApp Web में भी मिलेंगे मोबाइल ऐप वाले ये खास फीचर्स, काम होगा और भी आसान
ABP News
WhatsApp की अपडेट्स पर नजर रखने वाले WABetaInfo के मुताबिक कंपनी व्हाट्सऐप वेब के एक बीटा वर्जन की टेस्टिंग कर रही है, जिससे पहले से ज्यादा प्राइवेसी फीचर्स मिल सकें.
WhatsApp New Features: इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपने फीचर्स के जरिए यूजर्स के दिलों पर राज करता है. वहीं इसका Web वर्जन भी यूजर्स के काफी काम आता है. हालांकि WhatsApp Web में मोबाइल ऐप वर्जन के मुकाबले उतने फीचर्स नहीं मिलते हैं. लेकिन अब कंपनी व्हाट्सऐप वेब में मोबाइल ऐप वाले फीचर्स लेकर आ रही है. कंपनी जल्द इसमें कई प्राइवेसी फीचर्स ऐड कर सकती है.
प्राइवेसी फीचर्स के साथ होगा अपडेटWhatsApp की अपडेट्स पर नजर रखने वाले WABetaInfo के मुताबिक, कंपनी व्हाट्सऐप वेब के एक बीटा वर्जन की टेस्टिंग कर रही है, जिससे पहले से ज्यादा प्राइवेसी फीचर्स मिल सकें. रिपोर्ट की मानें तो कंपनी जल्द व्हाट्सऐप वेब में मोबाइल ऐप के प्राइवेसी फीचर्स जैसे Last Seen, Profile Photo, About Info और Read Receipts को व्हाट्सऐप वेब में ऐड कर सकती है.













