
WhatsApp में आ रहे 5 कमाल के फीचर, एक फोन में चलेंगे दो नंबर, देखें नए अपडेट की लिस्ट
AajTak
WhatsApp upcoming features: WhatsApp की पॉपुलैरिटी किसी से छिपी नहीं है. जल्द ही इस प्लेटफॉर्म में कुछ नए फीचर्स शामिल होने जा रहे हैं, जिनमें से 5 के बारे में हम बताने जा रहे हैं. जल्द ही 2 या उससे ज्यादा अकाउंट को एक ही स्मार्टफोन में इस्तेमाल कर सकेंगे. इसके अलावा अल्टरनेटिव प्रोफाइल जैसे ऑप्शन देखे को मिलेंगे. आइए इनके बारे में एक-एक करके जानते हैं.
WhatsApp की पॉपुलैरिटी किसी से छिपी नहीं है. इसके दुनियाभर में करोड़ों यूजर्स हैं. आज हम आपको इसके 5 खास फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो जल्द ही दस्तक देने वाले हैं. इसमें ईमेल वेरिफिकेशन का ऑप्शन मिलेगा, जिसके बाद यूजर्स को फोन नंबर पर आने वाले OTP की जरूरत नहीं होगी. इसके अलावा सर्च में कैलेंडर का ऑप्शन और इसके अलावा मल्टी अकाउंट लॉगइन का फीचर होगा. आइए पांचों फीचर के बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
WhatsApp के अपकमिंग फीचर को ट्रैक करने वाली वेबसाइट WAbetainfo द्वारा इन फीचर्स की जानकारी पहले ही शेयर की जा चुकी है. इतना ही नहीं, ये अपकमिंग फीचर्स कैसे काम करेंगे उसके बारे में भी बताया है. आइए इन फीचर्स के बारे में एक-एक करके जानते हैं.
ये भी पढ़ेंः WhatsApp पर चल रहा है '50 रुपये' वाला स्कैम, बैंक अकाउंट हो जाएगा मिनटों में साफ
अगर आपके स्मार्टफोन में डुअल सिम हैं और दोनों ही सिम पर वॉट्सऐप चलाना है तो पहले क्लोन ऐप का इस्तेमाल करके ऐसा करते थे. अब कंपनी एक नया फीचर ला रही है, जिसके बाद एक ही ऐप में दो वॉटसऐप नंबर के अकाउंट इस्तेमाल किए जा सकेंगे. इसकी जानकारी मेटा ने अपने ब्लॉगपोस्ट में दे चुका है.
WhatsApp एक नए फीचर पर काम कर रहा है, जिसका नाम ईमेल वेरिफिकेशन है. इस फीचर को वॉट्सऐप के अकाउंट सेटिंग्स के अंदर ईमेल एड्रेस के रूप में देखा जा सकेगा. हालांकि ये स्टेबल वर्जन में कब तक जारी होगा उसके बारे में अभी से कहना काफी मुश्किल है.
WhatsApp प्लेटफॉर्म में जल्द ही एक नया फीचर दस्तक देने जा रहा है. यह फीचर यूजर्स को सर्च में कैलेंडर के रूप में दिखेगा. इसकी मदद से यूजर्स आसानी से अपनी पुरानी फाइल्स को सर्च कर सकेंगे. इसमें वह चुनिंदा तारीखों को सिलेक्ट कर पाएंगे और फिर उन्हें सर्च कर सकेंगे. बीटा वर्जन V2.2348.50 में इस फीचर को स्पॉट किया जा चुका है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










