
7 साल की नौकरी, एक दिन 20 मिनट लेट… कंपनी ने दिखाया बाहर का रास्ता
AajTak
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर इन दिनों एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है. इसमें एक ऑफिस से जुड़ा मामला सामने आया है. पोस्ट में दावा किया गया है कि एक कर्मचारी को सिर्फ इसलिए नौकरी से निकाल दिया गया, क्योंकि वह एक दिन 20 मिनट देर से ऑफिस पहुंचा था.
वर्क प्लेस पर समय पर पहुंचना आम बात मानी जाती है. समय की पाबंदी से काम सही तरीके से चलता है और बाकी कर्मचारियों पर अतिरिक्त दबाव भी नहीं पड़ता. लेकिन अगर किसी कर्मचारी को सिर्फ थोड़ी सी देरी की वजह से नौकरी से निकाल दिया जाए, तो यह सवाल उठता है कि क्या यह फैसला सही था.
रेडिट पोस्ट से सामने आया मामला
यह मामला तब चर्चा में आया जब एक यूजर ने इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर शेयर किया. पोस्ट के अनुसार एक कर्मचारी पिछले सात साल से कंपनी में काम कर रहा था और इस दौरान वह कभी भी देर से ऑफिस नहीं पहुंचा था,लेकिन एक दिन वह पहली बार 20 मिनट देर से पहुंचा और इसी वजह से कंपनी ने उसे नौकरी से निकाल दिया.
सहकर्मियों को कुछ दिन बाद पता चला
रेडिट पोस्ट के मुताबिक यह घटना मंगलवार को हुई थी. सहकर्मियों को इसके बारे में कुछ दिन बाद जानकारी मिली. पोस्ट में लिखा गया कि यह घटना मंगलवार को हुई और आज हमें पता चला कि पहली बार 20 मिनट देर से आने की वजह से उसे निकाल दिया गया.हालांकि पोस्ट में कंपनी का नाम या कर्मचारी की पहचान नहीं बताई गई.
सहकर्मी कर रहे विरोध की तैयारी

'सबसे माफी मांगते हुए जाओ...', हरीश राणा को दुनिया से किया जा रहा विदा, VIDEO आंखों में ला देगा आंसू
13 साल से बिस्तर पर पड़े गाजियाबाद के हरीश राणा को आखिरकार सुप्रीम कोर्ट से इच्छामृत्यु की मंजूरी मिल गई. लंबे समय से असहनीय पीड़ा झेल रहे हरीश का लाइफ सपोर्ट हटाने की प्रक्रिया एम्स में शुरू हो चुकी है. इस बीच उनकी अंतिम विदाई से जुड़ा एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग भावुक हो रहे हैं.












