
मौत के करीब पहुंचे शख्स ने बताया क्या देखा, बनाया ऐसा स्केच कि लोग रह गए हैरान
AajTak
मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.
एक दिन हर इंसान को मौत आनी है. लेकिन उसके बाद इंसान के वजूद का क्या होता है? यह सवाल आज का नहीं, बल्कि सदियों पुराना है. मानव इतिहास में लोग लगातार इस सवाल का जवाब खोजते रहे हैं. कोई इसका जवाब धर्म में तलाशता है, तो कोई विज्ञान में. फिर भी आज तक इसका साफ जवाब नहीं मिल पाया है कि क्या इस दुनिया के बाद भी कोई और दुनिया होती है.
इसी सवाल से जुड़ा एक स्केच इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि यह स्केच एक ऐसे शख्स ने बनाया है, जिसने मौत के करीब पहुंचने का अनुभव किया और उसी अनुभव के आधार पर ब्रह्मांड को इस तरह देखा.
सोशल मीडिया पर चर्चा में आए इस स्केच को युसुफ शाकूर नाम के व्यक्ति ने बनाया है. उन्होंने अपने अनुभव को सिर्फ शब्दों में बताने के बजाय एक डायग्राम के रूप में समझाने की कोशिश की. इसी वजह से लोग इस चित्र को कॉस्मिक मैप, यानी ब्रह्मांड का नक्शा कह रहे हैं.
‘कॉस्मिक मैप’ में क्या दिखाया गया
युसुफ शाकूर के बनाए इस चित्र में ब्रह्मांड को कई स्तरों में दिखाया गया है. सबसे नीचे पृथ्वी और इंसानों को दिखाया गया है. इसके ऊपर पतली चमकती लाइनों के जरिए इंसानों को ऊपर के अलग-अलग स्तरों से जोड़ा गया है.
चित्र के बीच में एक घूमती हुई सर्पिल आकृति बनाई गई है. इसे चेतना के एक स्तर से दूसरे स्तर तक जाने का रास्ता बताया गया है. वहीं सबसे ऊपर एक बड़ा गोला बनाया गया है, जिस पर ओवरसोल लिखा है. इसके जरिए यह दिखाने की कोशिश की गई है कि सभी जीवों की चेतना किसी बड़े स्रोत से जुड़ी हुई है.

'सबसे माफी मांगते हुए जाओ...', हरीश राणा को दुनिया से किया जा रहा विदा, VIDEO आंखों में ला देगा आंसू
13 साल से बिस्तर पर पड़े गाजियाबाद के हरीश राणा को आखिरकार सुप्रीम कोर्ट से इच्छामृत्यु की मंजूरी मिल गई. लंबे समय से असहनीय पीड़ा झेल रहे हरीश का लाइफ सपोर्ट हटाने की प्रक्रिया एम्स में शुरू हो चुकी है. इस बीच उनकी अंतिम विदाई से जुड़ा एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग भावुक हो रहे हैं.












